-->
भाजपा एसटी मोर्चा की बैठक 24 जुलाई को रामगढ़ में

भाजपा एसटी मोर्चा की बैठक 24 जुलाई को रामगढ़ में


रामगढ़, संवाददाता

अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पाहन की अध्यक्षता में प्रमंडलीय सम्मलेन की समीक्षा बैठक आगामी 24 जुलाई को रामगढ़ परिसदन में 11 बजे पूर्वाहन से रखी गयी है जिसमे मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारीगण तथा जिला के पार्टी पदाधिकारी समीक्षा बैठक में रहेंगे।

जानकारी हो कि मार्च में दुमका में संथाल परगना,  मई में कोल्हान के राजनगर 15 जून को गुमला में दक्षिणी छोटानागपुर और 10 जुलाई को लातेहार में पलामू प्रमंडल स्तर का एक दिवसीय कार्यकर्त्ता सम्मलेन किया गया था। एसटी मोर्चा के जनजातीय सम्मलेन में हजारों की संख्या में जनजातीय समुदाय शामिल हुए थे इसी के मद्दे नजर समीक्षा बैठक रखी गयी है।

26 जुलाई को जमशेदपुर सर्किट हाउस में 12 बजे से बैठक प्रारंभ होगी तथा 30 जुलाई को धनबाद में 2 बजे अपराहन से बैठक बुलायी गयी है। इसकी जानकारी एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री अशीष बारला ने दी।

0 Response to "भाजपा एसटी मोर्चा की बैठक 24 जुलाई को रामगढ़ में"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4