
पत्थर व्यवसायी कृष्णा कुमार साह को अगामी चुनाव में प्रत्याशी बनाया जाए:- भाजपा कार्यकर्ता
बरहरवा, संवाददाता।
बरहरवा क्षेत्र के प्रमुख पत्थर व्यवसायी कृष्णा कुमार साह को अगामी विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बनाया जाय यह माँग क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओ और आम जनता ने रविवार को राज्य के कूषि मंत्री रणधीर सिंह से की मंत्री महोदय पत्थर व्यवसायी के आवास पर लोगों से वार्ता कर रहे थे मंत्री महोदय ने कहा कि भाजपा सरकार विकास और विश्वास के आधार पर आगामी चुनाव में जनता के बीच जायेगी। कृषि मंत्री के साथ भाजपा नेता कूष्णा कुमार साह ने शिवगादी बरहेट एवं शुक्रबासिनी मंदिर में पूजा अर्चना की और राज्य तथा जनता की खुशहाली की कामना की इस मौके पर मंत्री ने कहा कि शिवगादी में गुफा के अंदर शिवलिंग का होना शिव और प्रकृति का अदभूत मिलन है मंदिर प्रवंध समिति के अध्यक्ष लालू भागत ने आगत अतिथियों का स्वागत किया और मंदिर कमेटी की और से किये जा रहे कार्यों को बताया।
वही पत्थर व्यवसाय में भारी गीरावट और मजदूरों की बेरोजगारी की समस्या को लेकर कूष्णा कुमार साह ने राज्य के कृृषि मंत्री रणधीर सिंह से विस्तार से चर्चा की और बताया कि अधिकारियों की मनमानी नीति से पत्थर उद्योग दम तोड़ रहे है चेक नाका खराब सड़क परिवहन खनन विभाग और पर्यावरण विभाग की अदुदशीताॅ के कारण लोग परेशान है इस लिए उनकी समस्याओं का समाधान किया जाय पत्थर व्यवसायी और उद्योगपति सरकार के साथ है उक्त वार्ता कृष्णा कुमार साह ने की मौके पर जिप अध्यक्ष रेणुका मुर्मू लालू भागत जिला वन पदाधिकारी मनीष तिवारी विधायक अनंत ओझा आदि उपस्थित थे
0 Response to "पत्थर व्यवसायी कृष्णा कुमार साह को अगामी चुनाव में प्रत्याशी बनाया जाए:- भाजपा कार्यकर्ता"
एक टिप्पणी भेजें