
दुमका में नमो का पुतला को पुलिस ने जबरन छीना, राजद ने फूंका नीतीश का पुतला
दुमका, संवाददाता।
राष्ट्रीय जनता दल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन का पूर्व प्रयोजित राज्यव्यापी कार्यक्रम टीन बजार चौक पर हो रहे कार्यक्रम को रघुवर दास के इशारे पर पुलिस द्वारा बाधित किया गया। पुलिस ने जोर जबरदस्ती से नमो का पुतला राजद कार्यकर्ता के हाथ से छीन लिया। इसका कार्यकर्ताओं ने पुरजोर विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाया।
राजद ने विरोध के बाबजूद नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत विरोध जताया जा रहा था उसे भी भाजपा सरकार ने करने से रोक दिया। उन्होंने कहा नीतीश कुमार ने जनमत कर अपमान कर लोकतंत्र को कलंकित किया है। तेजस्वी तो बहाना था उसे तो भाजपा आरएसएस के गोद में जाना था। राजद कार्यकर्ता आक्रोशित हो कर नारेबाजी कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यरूप से जीतेश कुमार दास, सुबोध यादव, हरि मंडल, कंचन यादव, पंकज यादव, संजय यादव, रामसुंदर पंडित, तारकेश्वर रूज, जुलकर अंसारी, दिनेश मिश्रा, मुन्ना यादव, प्रमोद पंडित, भीम पंडित, कैलाश बिहारी यादव,मुकेश यादव, शुभम कुमार,मनोहर कुमार, मनोज कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
0 Response to "दुमका में नमो का पुतला को पुलिस ने जबरन छीना, राजद ने फूंका नीतीश का पुतला"
एक टिप्पणी भेजें