श्रावण मास की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़
साहिबगंज, निज संवाददाता
बरहेट स्थित प्रसिद्ध शिवगादी धाम में हर हर महादेव से गूंजे शिवालय | दूर दूर से पूजा अर्चना के लिए पहुचे भक्त।
साहिबगंज जिले के विभिन्न शिवालयों में आज श्रावण की दूसरी सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ की पूजा करने के लिए महिलाओं, लड़कियों एवं छोटे - छोटे बच्चें - बच्चियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही लोग पवित्र गंगा नदी में स्न्नान कर अपने हाथों में पूजा की थाली,बेलपत्र,फूल,दूध एवं गंगाजल लेकर पूजा करने के लिए शहर के विभिन्न शिव मंदिरों की ओर बढ़ चले थे। वही दूसरी सोमवारी को लेकर बरहेट स्थित प्रशिद्ध शिवगादी धाम मंदिरों को आकर्षक फूल एवं लाईट से सजाया गया |
साहिबगंज जिले के प्रसिद्ध बरहेट स्थित शिवगादी धाम में बाबा गजेश्वर नाथ के दिब्य शिवलिंग पर जलाभिषेख के लिए सुबह से ही भक्तो की भीड़ लगी थी बोलबम के जयकारो से गुजने लगी |
ज्ञात हो शिवगादी धाम को झारखण्ड का मिनी बाबाधाम भी कहा जाता है यहाँ यहाँ झारखण्ड बिहार एवं बंगाल से हजारो की संख्या में कांवरिये बाबा को जल चढाने फरक्का गंगा नदी से जल लेकर पैदल आते है एवं मन्नते मांगते है |
0 Response to "श्रावण मास की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़"
एक टिप्पणी भेजें