-->
भाजपा से हाथ मिलाने को लेकर राहुल का नीतीश पर निशाना, अखिलेश की चुटकी- ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे

भाजपा से हाथ मिलाने को लेकर राहुल का नीतीश पर निशाना, अखिलेश की चुटकी- ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे

नई दिल्ली, संवाददाता।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर महागठबंधन को धोखा देने और 'व्यक्तिगत स्वार्थ' के लिए भाजपा से हाथ मिलाने को लेकर निशाना साधा। राहुल ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, ''हम जानते थे कि पिछले तीन-चार महीनों से क्या चल रहा था।
भारतीय राजनीति के साथ यही समस्या है। सत्ता और राजनीतिक स्वार्थ के लिए वे किसी भी चीज के साथ समझौता कर सकते हैं।' राहुल की टिप्पणी नीतीश कुमार के छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के तत्काल बाद आई है। राहुल ने कहा कि भारतीय राजनीति में कोई नियम या विश्वसनीयता नहीं है।

ना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे:- अखिलेश

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिहार के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए tweet किया है 'ना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे '।
यादव ने ट्वीट में कहा कि करना था इंकार मगर इकरार तुम्हीं से कर बैठे। यादव ने अपने ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिखा है, लेकिन उनकी प्रतिक्रिया को जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर व्यंग्य माना जा रहा है।

0 Response to "भाजपा से हाथ मिलाने को लेकर राहुल का नीतीश पर निशाना, अखिलेश की चुटकी- ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4