
रामनाथ कोविंद की जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न
राँची, संवाददाता
राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी रामनाथ कोविन्द की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज गुरुवार को राजधानी रांची में जमकर जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांट कर और आतिशबाजी कर खुशियां मनायी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि रामनाथ कोविंद की ऐतिहासिक जीत भारत के संविधान और मजबूत लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने कहा कि यह जीत देश के मूल्यों और संविधान निर्माताओं के सोच का सम्मान है। जिन आदर्शों को स्थापित करने की बात देश के महापुरुषों ने की थी उसे और मजबूती मिली है। श्री गिलुवा ने कहा कि श्री कोविंद जी के कुशल मार्गदर्शन में भारत का कुशल नेतृत्व देश को स्वावलम्बी, स्वाभिमानी और पराक्रमी बनाने में सफल हो, ऐसी मंगलकामना करता हूं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रति आभार प्रकट किया। गिलुवा ने एनडीए के विधायकगण के प्रति आभार प्रकट किया।
रामनाथ कोविंद जी को बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, विद्युतवरण महतो, सत्येन्द्र तिवारी, समीर उरांव, आदित्य साहू, प्रिया सिंह, प्रदीप वर्मा, महामंत्री सुनील कुमार सिंह, दीपक प्रकाश, अनंत ओझा, नवीन जायसवाल, घुरन राम, मुनेश्वर साहू, मनोज कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह गुड्डू, नूतन तिवारी सहित अन्य शामिल हैं।
भारतीय जनता युवा मोर्चा, झारखंड प्रदेश ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बधाई दी। प्रदेश महामंत्री राज श्रीवास्तव ने कहा कि एक दलित परिवार को भाजपा ने राष्ट्रपति बना कर यह संदेश दिया कि भाजपा में परिवारवाद नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है। बधाई देने वालों में अभिषेक सिंहए राकेश चौधरी, कुणाल यादव, गुंजन यादव, राज श्रीवास्तव, वरुण तिवारी शामिल है।
भारतीय जनता पार्टी, अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अल्बर्ट एक्का चौक में रामनाथ कोबिद को भारत का राष्ट्रपति चुने जाने पर हर्षोउल्लास के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खुशियां मनायी। बम-पटाखे फोड़े गये, मिठाईयां बांटी गई।
0 Response to "रामनाथ कोविंद की जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न"
एक टिप्पणी भेजें