-->
चड्डी बनियान गिरोह का अनोखा कारनामा, आप जानकर रह जायेंगे दंग

चड्डी बनियान गिरोह का अनोखा कारनामा, आप जानकर रह जायेंगे दंग

जामताड़ा, प्रतिनिधि।

जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नावाडीह दुर्गापुर में पुलिस अधीक्षक डॉ. जया राय के नेतृत्व में कई वर्षो से रह रहे घुमंतु भोटिया उर्फ गुलगुलिया के झोपड़ी में छापेमारी किया गया। छापेमारी के दौरान कई लोगों के साथ साथ लाखो के सोने - चांदी की जेवरात, एवं नगद लगभग 3 लाख रुपये बरामद किए।
ज्ञात हो कि पूरे भारत में गुलगुलिया समाज द्वारा लूट- पाट का कार्य किया जा रहा है। इस गिरोह का नाम चड्डी बनियान गिरोह है जो रात को चड्डी बनियान पहनकर रास्ते के लोगों को लूटते है। साथ ही ज्वेलरी दुकानों में भी लूटपाट की घटना को अंजाम दिया करते हैं। यह गिरोह काफी चालाक एवं  शातिर है जो दिन में गांव-गांव में जाकर महिला हो या पुरुष फेरी का कार्य करते हैं जहां मौका मिलता है उस घर में लूटने का काम करते हैं।
प्रत्येक वर्ष में लोग अपने ठिकाने को बदलते रहते हैं, पुरुष हमेशा दूरदराज जैसे रांची, पटना, भागलपुर, हजारीबाग, गिरिडीह, मधुपुर में जाकर इस घटना को अंजाम देते हैं और सबसे चौकाने वाली बात यह है की इनकी महिलाएं बहुत लड़ाकू प्रवृत्ति की होती है, उसके पास यदि हथियार ना हो तो पत्थर की पोटली से लोगों को जान से मारकर सारे सामान को लूट लेते हैं।

कुछ दिन पूर्व चड्डी बनियान गिरोह रांची में ज्वेलरी के दुकान में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जिसके सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि यह गिरोह चड्डी बनियान में लूटपाट कर पुनः अपने वेशभूषा में आ जाते है जिससे पुलिस को चकमा देने में आसानी होती है। रांची के पदाधिकारी द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, कई दिनों से करमाटांड़ टाउन में रांची पुलिस की टीम क्षेत्र का दौरा कर रही है वही विद्यासागर रेलवे स्टेशन से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया जहां से लाखों की संपत्ति जप्त की गई है। पुलिस हिरासत में महिला एवं बच्चों के साथ करीब एक दर्जन पुरुष को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार यह गिरोह पूरे देश में इस तरह की घटना को चला रहे है। जिनकी महिलाएं करमाटांड थाना क्षेत्र में रहती है एवं पुरुष देश के विभिन्न क्षेत्रो में घटना को अंजाम देते हैं।

मौके पर डीआईजी हजारीबाग भीमसेन टूटी, रांची एसएसपी कुलदीप द्विवेदी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूज्य प्रकाश, पुलिस निरीक्षक बाल्मीकि प्रसाद सिंह, जामताड़ा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह, करमाटांड़ थाना प्रभारी के डी झा, समेत जिला के सैकड़ों जवान छापेमारी में शामिल थे।

0 Response to "चड्डी बनियान गिरोह का अनोखा कारनामा, आप जानकर रह जायेंगे दंग "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4