-->
झारखण्ड में जादू टोना के अंधविश्वास में ग्राम प्रधान व उसके पत्नी की गर्दन काटकर हत्या , आरोपी गिरफ्तार

झारखण्ड में जादू टोना के अंधविश्वास में ग्राम प्रधान व उसके पत्नी की गर्दन काटकर हत्या , आरोपी गिरफ्तार


  खूंटी (झारखण्ड) प्रतिनिधि

आजादी के 60 वर्षों के बाद पृथक राज्य बनने पर भी झारखण्ड में डायन बिसाही , जादू टोना जैसे अंधविश्वास खत्म नहीं हो पाया है। तेजी से मानव सभ्यता के विकास के इस दौर में यहाँ अशिक्षा , रूढ़िवादी विचार धारा जैसे अंधविश्वास की जड़े आज तक मजबूत हैं। यहां की आदिवासीबहुल धरती पर अनेक राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय स्तर के व्यक्तित्व को पहचान मिल चुकी है ၊ बावजूद इसके यहां के कुछ लोगों  में पाश्विकता इस कदर अंतर्निहित  है कि मनुष्य एक मनुष्य का ही शत्रु बन बैठा है। विशेषज्ञों के आंकड़े बताते हैं कि झारखण्ड की आधी आबादी आज भी भूत प्रेत , डायन बिसाही , ओझा गुनी आदि  के चक्कर में अपनी आय का पचास प्रतिशत से अधिक खर्च कर डालते हैं ၊ जिसका मूल कारण यहां अशिक्षा की जमी गहरी जड़े हैं। सरकारें  भले कागज पर विकास  का खाका खींच कर खुशफहमी पालने में लगी हो, लेकिन राज्य में घट रही वारदातें एक बुरे संकेत  की ओर इशारा कर रही है। शोषण व भ्रष्टाचार बदस्तूर जारी है ၊ एक इसी प्रकार की घटना राजधानी रांची से महज 47 किमी की दूरी पर बीती रात मुरहु थाना क्षेत्र के ग्राम रूमुतकेल में घटी है , जहाँ जादू टोना किये जाने के संदेह में ग्राम प्रधान पाण्डु मुण्डा और उसकी पत्नी अनीमा सोय मुरूम की हत्या एक ग्रामीण द्वारा तलवार से गर्दन काट कर कर दी गई ၊ पुलिस को अनुषंधान के क्रम में जो हत्या के कारण की जो जानकारी हाथ लगी है , वह चौंकाने वाली है। ज्ञात हुआ कि गांव के ग्रामीण खड़िया मुण्डा पुत्र किनु मुण्डा की भैंस करीब 10 दिनों  से बीमार थी , जिसका आरोप उसने ग्राम प्रधान और उसकी पत्नी पर लगाया था । कहा कि उन्होंने ही जादू टोना कर के उसकी भैंस को बीमार कर दिया ၊ साथ ही 15 जुलाई को उसकी भैंस मर गयी ၊ जिससे कुपित हो उसने ग्राम प्रधान प्रधान और उसकी पत्नी की गर्दन काट कर हत्या कर दी ၊ घटना की सूचना पर खूंटी जिले के एसपी अश्विनी कु सिन्हा ने मुरहु थाना प्रभारी दिनेश कु प्रजापति के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया , और आरोपी को उसके ससुराल ग्राम गोड़ा टोली से कांड सं 49/17 भादवि की धारा 302,34 व 3/4 डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम के तहत  'गिरफ्तार कर लिया गया ၊ अब देखना है कि झारखण्ड को कब मासूम निरीह लोगों की हत्याओं से छुटकारा मिलेगा ?

0 Response to "झारखण्ड में जादू टोना के अंधविश्वास में ग्राम प्रधान व उसके पत्नी की गर्दन काटकर हत्या , आरोपी गिरफ्तार "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4