
कुएं में गिरने से हुई व्यक्ति की मौत
इलाहाबाद, संवाददाता।
इलाहाबाद थरवई थाना क्षेत्र के पड़िला गांव मे कुएं मे गिर जाने से एक व्यक्ति कि मौत हो गई।
थरवई थाना क्षेत्र के पड़िला गांव मे आज शाम 6 बजे श्याम लाल 75 वर्ष पुत्र बाबू लाल निवासी पड़िला थरवई कि कुएं मे गिर जाने से मौत हो गई।
परिवार वालो का कहना है कि शाम 6 बजे श्याम लाल खेत कि तरफ गये। उनके पडो़स के रहने वाले भूलर प्रसाद ने अपने खेत के कुएं मे पानी कि मशीन लगाई है।
शायद श्याम लाल भूल से कुएं कि तरफ चले गये। जहां पर उनका पैर फिसल गया। और वे कुएं मे गिर गये। उधर से गुजर रहे गांव के किसी आदमी ने श्याम लाल कि कुएं मे गिरने कि आवाज सुनी और कुएं के पास जा कर देखा तो दग रह गया। क्यों कि श्याम लाल कुएं मे लगे मशीन मे फस गये थे।
तब वह व्यक्ति ने गांव के लोगो को बताया। तो गांव के काफी लोग मौके पर पहुँच गये।
गांव के कुछ लोगो ने थरवई पुलिस को सुचना दे दी। कुछ ही देर मे पुलिस घटना स्थल पर पहुँच गयीं।
और गांव वालों कि मदद से कुएं से श्याम लाल को बाहर निकला गया।
जब बाडी ऊपर आयी तो गांव के लोग चौक गये। और लोगो ने उनकी पहचान श्याम लाल के रूप मे की और उनके परिवार को सुचित किया। परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुँच गये।
श्याम लाल रेलवे मे चतुर्थ क्षेणी का कर्मचारी था। लेकिन वह अब रिटायर हो गया था।
श्याम लाल के एक मात्र पुत्र था।
पुलिस ने लाश को कब्जे मे लेकर पोस्ट माटर्म को भेज दिया।
0 Response to "कुएं में गिरने से हुई व्यक्ति की मौत"
एक टिप्पणी भेजें