-->
बेगूसराय में बूढी गंडक नदी की जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ का संकट गहराया, अधिकारी ने जारी किया हाई अलर्ट  

बेगूसराय में बूढी गंडक नदी की जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ का संकट गहराया, अधिकारी ने जारी किया हाई अलर्ट  

बेगूसराय संवाददाता, नन्दकिशोर दास                                                  
 करेह एवं बूढ़ी गंडक नदी में तेजी से बढ़ रहे पानी को देखते हुए गढ़पुरा प्रखंड एवं अंचल के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। फिर भी बाढ़ आती है तो बेगूसराय जिले के छौडाही, गढ़पुरा एवं बखरी प्रखंड का बड़ा भू-भाग बाढ़ की चपेट में आ जाएगा। मंगलवार को गढ़पुरा के सीओ राजीव कुमार को सूचना मिली कि समस्तीपुर जिले के शिवाजी नगर के जाखर-धर्मपुर के नजदीक करेह नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि हो जाने से बांध पर खतरा मंडराने लगा है। वहीं एक जगह रानी परती के निकट बांध के क्षतिग्रस्त भाग से पानी का रिसाव को लेकर प्रशासनिक तौर पर उसकी मरम्मति के लिए प्रयास तेज कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर जिले के हसनपुर एवं विथान क्षेत्र की करेह नदी के बांध पर पानी का दबाव बढ़ गया है। हसनपुर प्रखंड की नोकनी पंचायत के भगौत गांव के वार्ड सदस्य बालगो¨वद पासवान ने बताया कि भगौत स्लूस (जलद्वार) से पानी का रिसाव तेजी से हो रहा है। यह पानी अकोनमा, भटवन और कुर्बान होते हुए क्षेत्र के बहियार में फैला रहा है। वही भटवन में क्षतिग्रस्त बांध की मरम्मति भी बड़ी तेजी से प्रशासन द्वारा जेसीबी से कराया जा रहा है। जबकि शिवाजी नगर के रानी-परती नवटोल के समीप 39वां किलोमीटर पर बांध से रिसाव होने लगा है। इसको लेकर लोग आसपास के गांव खाली कराया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक करेह नदी के पश्चिमी भाग वाले बांध के सही रूप से पूरे काम नहीं होने के कारण बहुत जगहों पर बांध की स्थिति कमजोर है। जिसमें बताया गया है कि सिरसिया से बदला घाट तक बांध पर अब तक कोई काम नहीं हुआ है। वहीं हायाघाट से कोल्हुवा घाट तक बांध की मरम्मति नहीं होने से स्थिति खराब है। करेह नदी के जल स्तर में वृद्धि लगातार होने से लोगों को मिल रही पल-पल की खबर के बाद क्षेत्र के लोगों को बाढ़ आने की ¨चता सताने लगी है। इस संबंध में गढ़पुरा के अंचलाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि समस्तीपुर जिले के क्षेत्र में करेह नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। जिससे जाखर-धर्मपुर एवं रानी परती गांव के समीप बांध से रिसाव हो रहा है। इसकी सुरक्षा में समस्तीपुर जिले के पदाधिकारी जी जान से जुटे हुए हैं।

0 Response to "बेगूसराय में बूढी गंडक नदी की जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ का संकट गहराया, अधिकारी ने जारी किया हाई अलर्ट   "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4