-->
आज का राशिफल

आज का राशिफल

                15 अगस्त 2017
               आज का राशीफल

नन्द किशोर कौशल
ज्योतिष लेखक, ज्योतिष एवं वास्तु परामर्ष    

मेष :- प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जिम्मेदारियों का निर्वाह अच्छे से करेंगे। भाग्य आपका साथ देगा।

वृषभ :- यात्राएं हो सकती है। कामकाज स्थिर रहेगा। किसी प्रकार के झूठे आरोप लग सकते है। मानसिक तनाव बढ़ेगा।

मिथुन :- मनोरंजक यात्राएं होंगी। परिवार में खुशी एवं प्रसन्नता का माहौल होगा। कामकाज में सफलता मिलेगी। किसी से विवाद परेशानी उत्पन्न कर सकता है।

कर्क :- मित्रों का सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। गृहस्थ सुख अच्छा मिलेगा।

सिंह :- आपकी धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। कार्य में भी सफलता मिलेगी। शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी। प्रभावशाली व्यक्तित्व बना रहेगा। माता-पिता की ओर से चिंताएं बढ़ सकती है।

कन्या :- यात्राएं हो सकती है। बेवजह के वाद-विवाद में फंस सकते है। आपको या परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला :- आज पारिवारिक सुख में कमी नही होगी। शरीर में आलस्य की प्रधानता बनी रहेगी, आपका पढ़ाई लिखाई में पूरी तरह से मन नहीं लग पाएगा। स्वास्थ्य मिला-जुला रहेगा।

वृश्चिक :- आपको परिवार का सुख मिलेगा। किसी परिचित द्वारा ठगे जाने की संभावना है। मन अशांत रहेगा। गुस्सा अधिक बढ़ेगा। किसी प्रकार की दुर्घटना होने की संभावना है।

धनु :- आपके मन में कामकाज के प्रति नया उत्साह देखने को मिलेगा। परिस्थिति आपके विपरीत होने से दिक्कते आएंगी। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मकर :- आज आप परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करेंगे। यात्राएं होने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ सकती है। धन के खर्चे भी बढ़ सकते है।

कुंभ :- शिक्षा के क्षेत्र में आशा अनुरूप सफलता मिलेगी। आप किसी दबाव में आकर कार्य करेंगे। मन में तनाव देखने को मिलेगा। धन की चिंता सताएगी।

मीन :- आज बड़ों का आदर-सम्मान करेंगे। शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज ठीक-ठाक बना रहेगा। घर में किसी मेहमान के आने की संभावना है।

0 Response to "आज का राशिफल"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4