-->
अनिल राम ने अलग अंदाज में मनाया स्वतंत्रता दिवस

अनिल राम ने अलग अंदाज में मनाया स्वतंत्रता दिवस

अनिल राम ने अलग अंदाज में मनाया स्वतंत्रता दिवस     
                          
राँची, संवाददाता :

पूरे भारतवर्ष में 71वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इसी बीच राँची के भाजयुमो जिला अध्यक्ष सह समाजसेवी ने अनोखे तरीके से इस राष्ट्रीय पर्व को मनाया। उन्होंने सुबह मोरहाबादी में तिरंगे को सलामी दी। फिर स्कूली बच्चों के साथ दिन व्यतीत किया और रंगारंग कार्यक्रम का आनंद लिया। उसके बाद अनिल राम निकल पड़े राँची के निवासियों के बीच खुशियाँ बाँटने। उन्होंने गरीब बच्चो, व्यक्तियों के बीच मिठाईयाँ बाँटी। साथ ही कई वाहन चालकों, राहगीरों और पुलिस पदाधिकारियों के बीच मिठाईयाँ और तिरगे बाँटे। इन्होंने बताया कि यह हमारे लिए सबसे बड़ा राष्ट्रीय पर्व है। न जाने कितने क्रांतिकारियों और देशवासियों के बलिदान के बाद आज हम अपने देश में गौरव से शीश उठाकर जी रहे हैं। इस अवसर पर मैं तमाम स्वतंत्रता सेनानियों का अभिवादन करता हूँ और भारतवासियों का अभिनंदन करता हूँ।                                         

0 Response to "अनिल राम ने अलग अंदाज में मनाया स्वतंत्रता दिवस "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4