
जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
04 सिंतबर 2017
नन्द किशोर कौशल
ज्योतिषाचार्य
मेष राशि :- आज का दिन सब तरह से सुखमय बीतेगा। नौकरी करने वालों को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। धनलाभ होगा। अधूरे कार्य आज पूरे होंगे।हड्डियों की समस्या में सुधार होगा, संतान की चिंता दूर होगी, रुके हुए काम बनेंगे शारीरिक स्वस्थता तथा मानसिक प्रफुल्लितता का अनुभव होगा। मायके से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे।
वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ है। परिवारजन, स्नेहीजन तथा मित्रों के साथ स्नेहमिलन समारोह में उपस्थित रह सकते हैं। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है।सेहत में सुधार होगा, विवाह तय हो सकता है, धन की प्राप्ति होगी नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा, लेकिन अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का भी ध्यान रखिएगा।
मिथुन राशि :- व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक विवाद होगा, परिवार में पत्नी और पुत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे।नौकरी में अनुकूल परिवर्तन होगा, महत्वपूर्ण व्यक्ति सें भेंट होगी ! मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है।
कर्क राशि :- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों के अपर अधिकारी खुश रहेंगे। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति का योग है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे। माता से भी लाभ मिलेगा। वाहन दुर्घटना हो सकती है, सेहत का ख्याल रखें, पड़ोसी से तनाव हो सकता है
सिंह राशि :- आज का दिन आलस्य तथा थकान में बीतेगा। मान-सम्मान और यश मिलेगा, परिवार की स्थितियों में सुधार होगा, वाहन खरीद सकते हैं उग्र स्वभाव में मानसिक रूप से व्यग्रता रहेगी। पेट से सम्बंधित दर्द से परेशानी होगी। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। धार्मिक यात्रा या प्रवास की संभावना है।संकटजनक विचार, वर्तन और आयोजन से दूर रहिएगा। क्रोध पर संयम बरतिएगा।
कन्या राशि :- आपको आज अपने खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान रखना होगा, वरना स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अनैतिक कृत्यों से दूर रहिएगा। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों के कारण परेशानी खड़ी न हो इसका ध्यान रखिएगा। खर्च की मात्रा बढ़ेगी।धन हानि और नुकसान हो सकता है, सेहत के कारण मन अशांत रहेगा, नया काम ना करें आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दीजिएगा। साथ में वाणी पर भी संयम बरतिएगा।
तुला राशि :- आज सांसारिक जीवन का आनंद विशेष रूप से मना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश-कीर्ति मिलने का भी योग है। जीवनसाथी या प्रेमी से तनाव होगा, नौकरी में प्रमोशन और धन मिलेगा, लंबी यात्रा पर जाएंगे !छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। व्यापारीगण व्यापार में वृद्धि कर सकते हैं। परिवारजनों के साथ सामाजिक हेतु से बाहर जा सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है।
वृश्चिक राशि :- शारीरिक तथा मानसिक रूप से आज आप व्यग्र रहेंगे। नौकरी की स्थितियों में सुधार होगा, नया कारोबार शुरू कर सकते हैं, पुरानी समस्या का अंत होगा चिंताओं के कारण मानसिक भार रह सकता है, परिवारजनों के साथ भी मनमुटाव होने का प्रसंग बन सकता है, जिससे घर का वातावरण बिगड़ सकता है।जो कि आपको मानसिक रूप से अस्वस्थ रख सकता है।
धनु राशि :- आज आपको अपने क्रोध पर संयम बरतने की आवश्यकता हैं, वरना व्यर्थ विवाद में फंस सकते हैं। नई जिम्मेदारी मिल सकती है पेट सम्बंधित बीमारियों की समस्या रहेगी। किसी भी कार्य में सफलता न मिलने से निराशा आने की संभावना है।सेहत में सुधार होगा, मुकदमे में अनुकूल परिणाम मिलेंगे, साहित्य या अन्य किसी सृजनात्मक कला के प्रति रुचि रहेगी। संतानों के प्रति चिंता रहने से मन में व्यग्रता रहेगी। प्रवास को संभव हो तो टालिएगा।
मकर राशि :- आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। इससे आप का मन व्यथित रह सकता है। अपकीर्ति, अपयश मिलने की संभावना है। आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। निद्रा संपूर्ण न मिलने से आपका स्वास्थ्य बिगड़ेगा। जीवनसाथी से मतभेद सुलझेंगे, नौकरी में नए अवसर मिलेंगे, धन प्राप्ति के योग हैं परिवारजनों के साथ झगड़े-टंटे के अथवा तो निरर्थक चर्चा के प्रसंग बनेंगे।
कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके मन से चिंता का भार हल्का हो जाएगा और आप मानसिक रूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। साथ में शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। विशेषकर भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता का अनुभव करेंगे। छोटे से प्रवास की भी संभावना है।
मीन राशि :- नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाइएगा। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। खान-पान पर संयम रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।किसी से वाद-विवाद या झगडे-टंटे को संभव हो तो टाल दीजिएगा। आध्यात्मिक काम में व्यस्त रहेंगे, काम का बड़ा और नया अवसर मिलेगा, पाचन तंत्र खराब रहेगा।
0 Response to "जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन"
एक टिप्पणी भेजें