-->
जानिए अपना भविष्य

जानिए अपना भविष्य

08 अक्टूबर 2017

आज का राशिफल

नन्द किशोर कौशल
ज्योतिष लेखक, ज्योतिष एवं वास्तु परामर्ष

मेष:- आज का दिन सामाजिक प्रवृत्तियों और मित्रों के साथ की दौड-धूप में व्यतीत होगा। इनके पीछे धन खर्च भी होगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। दूर रहनेवाली संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे।सम्भल कर चले।

वृषभ:- नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें आय वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिलेगा। सरकारी लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी।

मिथुन:- शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिणामस्वरूप निर्धारित काम पूरे नहीं होंगे। मानसिक चिंता से व्यग्रता अनुभव करेंगे। नौकरी-व्यवसाय के स्थान पर सहकर्मियों का व्यवहार प्रतिकूल रह सकता है। अधिकारियों से विवाद न करें।

कर्क:- क्रोध और नकारात्मक विचार मानसिक स्वस्थ्य को प्रभावित करेंगे। संयम रखना बहुत आवश्यक है। खान-पान का ध्यान रखें। खर्च में वृद्धि होने से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे।

सिंह:- स्वास्थ्य और विवाद के कारण दाम्पत्य जीवन प्रभावित होगा। सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले इसका ध्यान रखें। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ मुलाकात बहुत आनंददायक रहेगी।

कन्या:- आज आपको हरेक मामले में अनुकूलता का अनुभव होगा। घर में सुख-शांति रहेगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद घटनाएं होंगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी।

तुला:- कल्पना और सृजनशक्ति की प्रगति से संतोष अनुभव करेंगे। व्यर्थ वाद-विवाद या चर्चा में न पड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं। स्वास्थ्य के मामले में पाचनतंत्र से सम्बंधित समस्याएं रहेंगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा।

वृश्चिक:- मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। माताजी के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। आर्थिक नुकसान और सार्वजनिक जीवन में मानहानि की आशंका है।

धनु:- मन शांत और प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। नए काम की शुरुआत आज के दिन कर सकते हैं। सगे-सम्बंधियों तथा मित्रों का आपके यहां आगमन हो सकता है। भाग्य वृद्धि का अवसर मिलेगा।

मकर:- आज आपको वाणी में कंट्रोल करना होगा। इसलिए आप विचार कर बोलें। कुटुंबीजनों के साथ गलतफहमी पैदा होने से मानसिक रूप से अस्वस्थ अनुभव करेंगे। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन नहीं लगेगा।

कुंभ:- आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायी रहेगा। सगे-सम्बंधियों तथा मित्रों के साथ आज का दिन मोझ मस्ती में बीतेगा। नकारात्मक, विचारों को दूर रखने से लाभ होगा।

मीन:- आज आपके मन में एकाग्रता का अनुभव होगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वजनों से दूर जाना होगा। वाणी को संयमित रखें नहीं तो विवाद हो सकता है। अल्पकालीन लाभ लेने की लालच भारी पड़ेगी।

0 Response to "जानिए अपना भविष्य"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4