
10 वीं बार लालू प्रसाद की ताजपोशी से कार्यकर्ता उत्साहित
10 वीं बार लालू प्रसाद की ताजपोशी से कार्यकर्ता उत्साहित
दुमका, संवाददाता
लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल के लगातार 10 वीं बार निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गए है। पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में हुई विधिवत घोषणा। कार्यक्रम में उपस्थित 24 राज्यों के राजद प्रतिनिधियों के सामने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी जगदानंद सिंह ने निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा।
निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर राजद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। राजद जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव ने बताया की लालू प्रसाद देश के सबसे बड़े सेकुलर लीडर है इन्ही के नेतृत्व में देश से संप्रदायिक शक्ति का खात्मा संभव है। इस बाबत बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव, लक्ष्मण पासवान, असलम परवेज, प्रवीर कुमार वर्मा, सनातन मुर्मू, गौरव मिश्रा, राधा हरिजन, जितेश कुमार दास, महमूद, बिमला रानी मरांडी, हरि मंडल, सुबोध यादव, पंकज यादव, राजेश रंजन यादव, लक्ष्मी नारायण राउत, राम सुंदर पंडित, संजय यादव, जुलकर अंसारी, अफरोज आलम, दिनेश कुमार मिश्रा, अमिय घोष, ललित यादव, कामदेव यादव, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार मंडल, नागेंद्र यादव, भीम यादव,सुरेंद्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं शामिल है।
0 Response to "10 वीं बार लालू प्रसाद की ताजपोशी से कार्यकर्ता उत्साहित"
एक टिप्पणी भेजें