अंतर्जातीय विवाह पर राजी हुवे प्रेमी युगल के परिजन
अंतर्जातीय विवाह पर राजी हुवे प्रेमी युगल के परिजन
विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार
पिपरासी प्रखंड स्थित मंझरिया पंचायत के सिसकारी गांव में शुक्रवार को फरार प्रेमी युगल व उनके परिजन द्वारा पंचायत में दोनों लड़का-लड़की के शादी पर सहमति कर ली।दोनों पक्षों ने शुक्रवार को मंदिर में शादी का डेट निर्धारित कर लिया।उल्लेखनीय हैं की गोबरहिया गांव निवासी वासदेव कुशवाहा का पुत्र सीपीएन कुशवाहा और सिसकारी गांव निवासी रामनिवास चौधरी की पुत्री बबिता कुमारी के बिच कई वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था।दोनों परिवार के सदस्यों द्वारा पूर्व में दोनों लड़का-लड़की को कई बार समझाया गया था लेकिन वे लोग नही माने और चोरी-छिपके मिलते रहे साथ ही यूपी के कुशीनगर जिले के हणहवा देवी स्थान पर साथ जीने मरने की की कसम भी ले चुके थे।वही परिजनों द्वारा रोक-टोक से आजिज हो दोनों प्रेमी युगल घर से भागने के प्लान के तहत शनिवार को रात्रि लड़का द्वारा लड़की को अपने ले कर चला गया।शनिवार को रात भर लड़की लडके के घर रही। वही सुबह लड़की के घर से भागने की खबर आग की तरह पुरे क्षेत्र में फ़ैल गयी।पूर्व के प्रेम प्रसंग को देखते हुवे लोग लडके के घर से लड़की को बरामद किये।
वही बरामदी के उपरांत दो दिनों तक गांव में दोनों पक्ष का पंचायत हुवा।पंचायत में जाती-पाती का दायरा तोड़ते हुवे दोनों परिवार के महिला-पुरुष और रिश्तेदारों की उपस्थिति में शादी के बात पर आम सहमति बन गयी।वही 10 नवम्बर को मंदिर में शादी होगी।लड़के की माता संगीत देवी और लड़की की माता सरस्वती देवी ने कहा की हम लोग जात-पात के बाधा को तोडके साथ बीना दहेज़ के शादी कर रहे हैं।उन लोगों ने कहा की बच्चों की ख़ुशी में हम लोगों की ख़ुशी हैं।वही पंचायत के वक्त लड़का के नाना पारस कुशवाहा ग्रामीण दिनेश पाण्डेय,शर्मा पाण्डेय,सतीस कुशवाहा,रविन्द्र चौरसिया,देवशरण बीन,धीरेन्द्र कुशवाहा,जवाहर चौधरी,लल्लन मुशहर व अन्य उपस्थित रहे ।
0 Response to "अंतर्जातीय विवाह पर राजी हुवे प्रेमी युगल के परिजन"
एक टिप्पणी भेजें