-->
सरकार साहेबगंज की पुरानी पहचान को फिर से स्थापित करने को कृतसंकल्पित :- अमर कुमार बाउरी

सरकार साहेबगंज की पुरानी पहचान को फिर से स्थापित करने को कृतसंकल्पित :- अमर कुमार बाउरी

सरकार साहेबगंज की पुरानी पहचान को फिर से स्थापित करने को कृतसंकल्पित :- अमर कुमार बाउरी

साहेबगंज, संवाददाता

झारखंड राज्य स्थापना दिवस  समारोह 2017 के अवसर पर मुख्य अतिथि  माननीय मंत्री राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार, कला संस्कृति, खेल- कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड श्री अमर कुमार बाउरी ने दिप प्रज्जवलित कर टाउन हॉल साहेबगंज में राज्य स्थापना दिवस समारोह 2017 का विधिवत उदघाट्न किया।

माननीय मंत्री श्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखण्ड राज्य किसी भी राज्य को विकास में टक्कर दे सकती है। बड़े संघर्ष के बाद यह झारखण्ड एक अलग राज्य बन सका। सड़को का निर्माण कर लोगों को यातायात की सुविधा तो राज्य सरकार ने प्रदान किया है वहीं सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत साहेबगंज में  71000 लाभुकों ( महिलाओं) को गैस कनेक्शन के साथ- साथ गैस चूल्हा भी राज्य सरकार ने माननीय मुख्यमंत्री झारखण्ड के नेतृत्व में गरीब  परिवार को मुहैया कराया। इस सरकार ने गरीब परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर उपलब्ध करा रही है ,साथ ही शौचालय भी दे रही है ताकि सभी लोग समान रूप से संम्मान के साथ जीवन यापन कर सकें। आज सरकार में पारदर्शिता के साथ कार्य सम्पन्न हो रहे हैं। कोई भी व्यक्ति जिले के डीसी एवम एस पी से सम्पर्क साध सकता है।

साहेबगंज की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का बखान करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि यह सरकार साहेबगंज की पुरानी पहचान को फिर से स्थापित करने को कृतसंकल्पित है।समदनाला बंदरगाह  एवम गंगा पुल निर्माण से एक बार फिर साहेबगंज जिला के दिन बहुरेंगे, एक व्यवसायिक केंद्र के रूप में विकसित होगा। 

माननीय मंत्री श्री अमर कुमार बाउरी ने झारखण्ड सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया और नई योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सरकार लगातार 3 वर्षों से लोगों की सेवा में निरंतर लगी हुई है। भ्रष्टाचार मुक्त शासन व्यवस्था को कायम रखने के लिए सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। यहां के आदिवासियों के सर्वागींण विकास के  लिए सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। संथाल समाज से जुड़े धार्मिक स्थल का विकास करने के लिए भी सरकार ने हाल ही में लुगुबुरु घंटाबाड़ी थोरोम गाढ़,ललपनिया बोकारो को विकसित करने के लिए राज्य सरकार ने राजकीय मेला लगाने की घोषणा की है।
इस अवसर पर स्वागत संबोधन में उपायुक्त साहेबगंज शैलेश कुमार चौरसिया ने साहेबगंज जिला की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उपविकास आयुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने राज्य स्थापना दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला।
मंच संचालन अंचलाधिकारी साहेबगंज सदर श्री रामनरेश सोनी ने किया। इस अवसर पर सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी , भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

राज्य स्थापना दिवस समारोह 2017 के अवसर साहेबगंज स्थित टाउन हॉल में  माननीय मंत्री, राजस्व, निबंधन एवम भूमि सुधार, कला संस्कृति, खेल-कूद एवम युवा कार्य विभाग श्री अमर कुमार बाउरी ने नियुक्ति पत्र वितरित किया।

सेविका पद:- 

 1.श्रीमती अनीता मराण्डी- फुलभंगा मांझी टोला, बरहेट

 2.श्रीमती असुंता मुर्मू - लोगाई  मांझी टोला, बरहेट

 3. श्रीमती सोना हांसदा, खिजुलाल गढ़ी तोला, बरहेट

 4. श्रीमती बाहफूल हेम्ब्रम - मोतीझील , मंडरो

5.  श्रीमती शांति सोरेन, खैरा मंडरो

सहायिका:- 

1 श्रीमती मायनो मुर्मू ,पेटरवासा गढ़ा टोला,बरहेट

2 श्रीमती सुलेखा देवी, पेटरवासा गढ़ा टोला, बरहेट

नवनियुक्त प्रधानों की सूची:- 

1. सामुएल हेम्ब्रम - मेंहदीपुर मौजा - बड़हरवा अंचल

2.श्रवण कुमार रॉय- पिराचक मौजा - राजमहल अंचल

3.साहेब हेम्ब्रम - बड़तल्ला मौजा - तालझारी अंचल

इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री अमर कुमार बाउरी के द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन एवं चूल्हा लाभुकों के बीच वितरित किया गया लाभुकों की सूची इस प्रकार है :- 

1.प्रभा देवी

2. गीता देवी

3. सनी खातून

4. बीबी आमना

5. रूबी देवी

स्वामी विवेकानंद विकलांग निः शक्तजनों को ट्राइसिकल वितरित किया गया::- 

1.कन्हैया यादव, महादेवगंज

2. टुनटुन पासवान, छोटी कोदरजन्ना

3. छोटू रजक, छोटी कोदरजन्ना

4. मो0 सलीम, कुलीपाड़ा

राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना:- 

1. उषा मसोमात- कॉलेज रोड

2. सरिता देवी- तालबन्ना

3 राधा मसोमात- कॉलेज रोड

4 मसो0 मीरा देवी- सकरोगढ़

5. नसीमा खातून- गुलिभट्टा

6.मसो0 शोभा देवी - केलाबाड़ी पोखरिया

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना स्वीकृत- 91 लाभुक:- 

1. राजकुमारी - बड़हरवा - 30,000 रुपये

 2. जसमीन खातून - बड़हरवा - 30,000 रुपये

3 सेलिना खातून-  बड़हरवा -30,000 रुपये

4. सुमन कुमारी- बड़हरवा - 30,000 रुपये

ऋण वितरण:- 

मुद्रा योजना- 429 लाभुक, राशि- 254.80

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन- 86

PMEGP- 23 लाभुक, राशि - 76.60  लाख रुपये

1.स्टैंड अप इंडिया - श्रीमती पूर्णिमा गुप्ता-12 लाख रुपये

2.राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन- जय गुरु आजीविका सहकारी समिति सकरिगली - 1लाख रुपये

3. मुद्रा योजना- श्री अजय कुमार ठाकुर- 0.25 लाख

4. PMEGP- श्री अभिजीत सिंह रॉय- 9लाख रूपये

भूमि संरक्षण:- 

 *पंप सेट- 443 लाभुक को राशि-86,91,660 रुपये

नया रिअरिंग तालाब निर्माण योजना- 13

प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान(PMGDISHA)

1. अनीता मराण्डी - कस्तूरबा तालझारी- वर्ग- 9

2. बेलो बाड़ा- कस्तूरबा तालझारी- वर्ग- 9

3. छोटू कुमार सिंह- श्रीराम चौकी, महादेवगंज- वर्ग- 9

4.  फूल मनी कुमारी- श्रीराम चौकी, महादेवगंज- वर्ग- 10

 5. रेणु कुमारी-  श्रीराम चौकी, महादेवगंज - वर्ग- 9

माननीय मंत्री ने आवासीय एव डे बोर्डिंग एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र साहेबगंज के 75 खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान किया गया। 

1.ग्लोरिया टुड्डू राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता (100मीटर बालिका वर्ग)

2.प्रेम किस्कु- पूर्वी क्षेत्र जूनियर राष्ट्रीय रजत पदक विजेता**(600 मीटर दौड़)

0 Response to "सरकार साहेबगंज की पुरानी पहचान को फिर से स्थापित करने को कृतसंकल्पित :- अमर कुमार बाउरी"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4