-->
घर लौटने के क्रम में मारी गोली, पति-पत्नी की हुई मौत, पुत्र हुआ घायल

घर लौटने के क्रम में मारी गोली, पति-पत्नी की हुई मौत, पुत्र हुआ घायल

घर लौटने के क्रम में मारी गोली, पति-पत्नी की हुई मौत, पुत्र हुआ घायल

संवाददाता भारत भूषण श्रीवास्तव

मिली जानकारी के अनुसार गोबरही गांव निवासी रामदरश यादव 55 वर्ष अपनी सायकिल से कहीं से शाम 5 बजे घर लौट रहे थे वह अपने घर से महज 100 मीटर दूरी पर पहुचे थे कि हमलावरों ने गोली से उन्हें मौत के घाट उतार दिया उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया बताते है कि घटना की जानकारी घर से भागते हुए उनकी पत्नी इंदु देवी घटना स्थल पर आई तो हमलावरों ने उसे भी गोली मारकर मौत के नींद सुला दिया। इस घटना में मृतक की 19 वर्षीय पुत्री निक्कू भी गोली लगने से घायल हो गयी   घटना के बाद पूरे गांव में अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर पहुची खामपार पुलिस ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद भारी पुलिस बल के अलावा गांव में पी ए सी बुला ली गयी। मृतक के पुत्र रणविजय तथा सोनू ने रोते विलखते हुए बताया कि साजिस के तहत मेरे माता पिता की हत्या की गई है घटना के बाद समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है   घटना के तार डेढ़ वर्ष पूर्व जमीनी विवाद को लेकर हुई नत्थू यादव की मौत से जोड़कर देखा जा रहा है। मौके पर पहुची पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास किया लेकिन रात आठ बजे तक परिजन शव देने से इनकार करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाये जाने की मांग पर अड़े थे। शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने को लेकर पुलिस तथा मृतक के परिजनों के बीच नोकझोक भी हुयी।

0 Response to "घर लौटने के क्रम में मारी गोली, पति-पत्नी की हुई मौत, पुत्र हुआ घायल"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4