पटना के बीरचंद्र पटेल पथ स्थित रालोसपा पार्टी कार्यालय में केंद्रीय राज्य मानव संसाधन मंत्री श्री उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस वार्ता किया
पटना के बीरचंद्र पटेल पथ स्थित रालोसपा पार्टी कार्यालय में केंद्रीय राज्य मानव संसाधन मंत्री श्री उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस वार्ता किया
बिहार, संवाददाता, विजय कुमार शर्मा
सरकार के शिक्षा राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि विगत 15 अक्टूबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित शिक्षा सुधार संकल्प महारैली के सफलता पूर्वक आयोजन के बाद राज्य के लोगों का झुकाव पार्टी के प्रति लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए आगामी 20 नवंबर से 20 जनवरी तक 2 महीने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। राज्य में लगातार बिगड़ रहे लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री इस मामले में कार्रवाई कर रहे हैं। लेकिन निचले स्तर के पदाधिकारियों को कार्रवाई करने की जरुरत बताया है। यह बातें सुपौल में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश सचिव पर हुए गोलीबारी के मामले में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कुशवाहा ने यह बातें कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सचिव के सीने में तीन गोली मारी गई है। उन्होंने भगवान को शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि अभी हालत खतरे से बाहर है।
0 Response to "पटना के बीरचंद्र पटेल पथ स्थित रालोसपा पार्टी कार्यालय में केंद्रीय राज्य मानव संसाधन मंत्री श्री उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस वार्ता किया"
एक टिप्पणी भेजें