-->
दहेज न लेंगे ,दहेज न देंगे,यह  अभियान हमारा नारी सशक्त बने भारत ,यह संकल्प हमारा

दहेज न लेंगे ,दहेज न देंगे,यह अभियान हमारा नारी सशक्त बने भारत ,यह संकल्प हमारा

दहेज न लेंगे ,दहेज न देंगे,यह  अभियान हमारा नारी सशक्त बने भारत ,यह संकल्प हमारा

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार  

   दैनिक जागरण समाचार परिवार के तरफ से अनुमंडल स्तर पर आयोजित मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के दहेज मुक्त समाज बनाने के अभियान को नया पंख देने के लिए "अपने परिवार की शान बने दहेज को ना कहें "के संकल्प को जन -जन तक पहुंचाने के लिए एक रैली निकाली गई। रैली निकालने के पूर्व रैली को संबोधित करते हुए बगहा अनुमंडल  के  अनुमंडल पदाधिकारी श्री घनश्याम मीणा ने दहेज की बुराइयों को समाज का कोढ़ बताया और समाज के लोगों  खासकर महिलाओं को शिक्षित जागरुक होने की बात कही। क्योंकि जब महिलाएं जागरुक होंगीं ।तभी खुले तौर पर दहेज लेने की परंपरा का विरोध करेंगी। अनुमंडल पदाधिकारी ने अनुमंडलीय मैदान के मंच से लोगों का आवाहन करते हुए कहा कि   जब हम दहेज न लेगे  और न दहेज देगे तथा बेटी को घर की लक्ष्मी समझेगे।
सभी हम  एक सशक्त समाज बना पाएंगे। मंच का संचालन कर रहे नैतिक जागरण मंच के सचिव और सन फ्लावर चिल्ड्रेनस  अकेडमी के प्रधानाध्यापक निप्पू कुमार पाठक ने लोगों का आवाहन करते हुए कहा कि जिस देश के ऋषि ,मुनि ,वेद पुराण नारियों की महिमा का बखान करते नहीं थकतेहैं ।   यत्र नार्या पूज्यंते तत्र रमंते देवताः । जिस देश का यह संदेश हो। उस देश में दहेज लेना बड़े शर्म की बात है। इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने झंडी दिखाकर अनुमंडल मैदान से रैली को रवाना किया इस रैली में सनराइज पब्लिक स्कूल ,सन फ्लावर चिल्ड्रेन  अकेडमी, ऑक्सफोर्ड पब्लिक, स्कूल प्रोजेक्ट गर्ल स्कूल बगहा 2, आदर्श मध्य विद्यालय पर पठखौली के छात्रो भाग लिया। इसके अलावा सामाजिक संगठन नैतिक जागरण मंच के कार्यकर्ता श्री संजू पांडे   श्री हृदयानंद दुबे ,श्री मनीष कुमार श्री मिथिलेश पांडे, भाजपा के कार्यकर्ता श्री अमरेश श्रीवास्तव  विद्यालयों के प्रधानाध्यापक श्री आनंद कुमार सिंह  ,श्री यदुवंशी प्रसाद ,श्री अभय राव  प्रोजेक्ट गर्ल स्कूल के शिक्षक  लव कुमार ,तिवारी सर, गंगेश शुक्ल ,  नवल किशोर पांडे, रूपेश पांडे  के  अलावे साजिदा स्वयं संस्थान के संचालिका लक्ष्मी जी  व बड़े पैमाने पर स्थानीय लोग मौजूद रहे ।
      इस कार्यक्रम को मूर्त रुप देने में दैनिक जागरण समाचार पत्र  के पदाधिकारी व गुणवान पत्रकार सौरभ कुमार उर्जावान कार्यकर्ता व वरीय पत्रकार श्री तूफानी चौधरी एवं एवं चीफ ब्यूरो श्री सुनील आनंद ने पुरजोर मेहनत किया।दहेज न लेने के प्रति लोगों को जागरुक करने हेतु जागरुकता अभियान की रैली अनुमंडल मैदान से निकल कर मुख्य मार्ग से होते हुए । पुनः अनुमंडल मैदान में  पहुंची। तत्पश्चात धन्यवाद ज्ञापन के  बाद रैली का समापन हुआ ।रैली में बच्चे दहेज विरोधी नारे लगा रहे थे ।दहेज मुक्त समाज बनाने की पुरजोर कोशिश के लिए दैनिक जागरण समाचार पत्र के पदाधिकारियों को खासकर श्री  सौरभ कुमार पांडे ,सौरभ , श्री तूफानी चौधरी श्री सुनील आनंद की जमकर तारीफ की गई।

0 Response to "दहेज न लेंगे ,दहेज न देंगे,यह अभियान हमारा नारी सशक्त बने भारत ,यह संकल्प हमारा "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4