-->
डी ए वी विद्यालय में कार्यशाला का हुआ आयोजन

डी ए वी विद्यालय में कार्यशाला का हुआ आयोजन

डी ए वी विद्यालय में कार्यशाला का हुआ आयोजन

पाकुड़, संवाददाता

स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल पाकुड़ में आज एक दिवसीय विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राइमरी एवं माध्यमिक विद्यालयों में आधुनिक तकनीकी के उपयोग से विज्ञान पढ़ाने हेतू अलग इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के परंपरागत प्रणाली वैदिक हवन के साथ शुरू किया। ततपश्चात पाकुड़ न्यायालय के जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फैमिली कोर्ट) श्री प्रदीप कुमार चौबे के द्वारा दीप प्रजवल्लित कर कार्यशाला का उदघाटन किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथि श्री चौबे जी के सम्मान में स्वागत गीत गाया गया। माननीय न्यायाधीश महोदय ने अपने लघु संबोधन में बताया कि शिक्षकों द्वारा शिक्षकों का प्रशिक्षण बहुत ही सराहनिय कदम है। ऐसे कार्यशाला के आयोजन से निश्चित ही बच्चों के शिक्षा स्तर में गुणात्मक सुधार आएगा। इस कार्यशाला के आयोजन के लिये उन्होंने विद्यालय प्राचार्य डॉ विजय कुमार की प्रशंसा की एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। अपने अति लघु संबोधन में प्राचार्य डॉ कुमार ने बताया कि माननिय न्यायधीश महोदय का उच्च विचार हैम सभी शिक्षकों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने आगे बताया कि समय के साथ आधुनिक शिक्षा प्रणाली से विद्यालय को जोड़ना हमारा प्राथमिकता है। इसके बाद मास्टर ट्रेनर द्वारा रसायन विज्ञान में शिक्षण हेतू प्रोजेक्ट मशीन द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। इस कार्यक्रम की सफलता में आशीष मंडल, लालन कुमार, संजीव मिश्रा, संजय यादव आदि शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0 Response to "डी ए वी विद्यालय में कार्यशाला का हुआ आयोजन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4