-->
पलामू में मंत्री सीपी सिंह के गांव में उग्रवादियों ने मुखिया पति को पीटा

पलामू में मंत्री सीपी सिंह के गांव में उग्रवादियों ने मुखिया पति को पीटा

पलामू में मंत्री सीपी सिंह के गांव में उग्रवादियों ने मुखिया पति को पीटा

पलामू, संवाददाता

विश्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के गांव नवगढ़ा में रविवार देर शाम पंचायत की मुखिया प्रमोद देवी के पति गुप्तेश्वर सिंह के ऊपर टीपीसी के उग्रवादियों ने जानलेवा हमला किया। इसमें वे घायल हो गए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और उग्रवादियों पर फाय¨रग की, जिसके बाद उग्रवादी भाग निकले। पुलिस ने घायल गुप्तेश्वर सिंह को मेदिनीनगर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं एक नामजद आरोपी रामाशीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम सात बजे टीपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) उग्रवादी संगठन के गुड्डू यादव, धर्मवीर यादव अपने दस्ते के करीब 8-10 हथियारबंद लोगों के साथ मुखिया पति गुप्तेश्वर सिंह (पिता रामशरीक सिंह) के घर पर पहुंचे और लेवी की मांग करते हुए जमकर मारपीट की, जिसमें वे घायल हो गए। वहीं उग्रवादियों ने मंत्री सीपी सिंह के रिश्तेदार भुन्नू सिंह के घर पर भी हमले का प्रयास किया। पीड़ितों के अनुसार उग्रवादियों के साथ गांव का रिपुंजय िसंह भी मौजूद था। रिपुंजय सिंह के साथ गुप्तेश्वर सिंह की जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। सूचना के बाद मौके पर डीएसपी समेत विश्रामपुर, पड़वा, नवाबाजार और रेहला के थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उग्रवादियों को खदेड़ते हुए फाय¨रग की। पुलिस को देख उग्रवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर एक नामजद आरोपी रामाशीष सिंह को गिरफ्तार किया है।_
_उग्रवादियों के गांव में होने की सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस बल को वहां भेजा गया। पुलिस ने वहां मोर्चा संभालते हुए उग्रवादियों पर फाय¨रग की, जिसके बाद उग्रवादी भाग निकले। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

0 Response to "पलामू में मंत्री सीपी सिंह के गांव में उग्रवादियों ने मुखिया पति को पीटा"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4