नोटबंदी के तुगलकी फरमान से देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ी
नोटबंदी के तुगलकी फरमान से देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ी
मेदिनीनगर, संवाददाता:
देश नोटबंदी के एक वर्ष पूरे होने को लेकर कांग्रेस पार्टी आठ नवंबर को ब्लैक डे मनाएगी। वहीं पूर्व संध्या में कैंडल मार्च निकालकर कांग्रेसजन आमलोगों को नोटबंदी से हुए नुकसान की जानकारी देंगे। यह जानकारी प्रदेश द्वारा नियुक्त् कार्यक्रम प्रभारी कृष्णानंद त्रिपाठी ने दी है। वे सोमवार को स्थानीय कांग्रेस भवन में संवाददाताओं को कार्यक्रम की जानकारी दे रहे थे। बताया कि विगत आठ नवंबर की रात आठ बजे देश के प्रधानमंत्री ने पांच सौ व एक हजार रूपये के नोट का प्रचलन बंद किये जाने की घोषणा की थी। उस वक्त कहा गया था कि इस नोटबंदी से देश में साढ़े आठ लाख करोड़ रूपये का कालाधन बरामद होगा। भ्रष्टाचार और आतंकवाद समाप्त होगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, नोटबंदी की आड़ में भाजपा से जुड़े बड़े पूंजीपतियों ने साढ़े आठ लाख करोड़ रूपये कालाधन को सफेद बनाया गया। नोटबंदी से भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर कोई अंकुश नहीं लगा है। नोटबंदी की सच्चाई आम अवाम के समक्ष उजागर करने केलिए पलामू, गढ़वा, चतरा लातेहार का एकजोन बनाया गया है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए उनके साथ सरफराज अहमद, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, डा. अजयनाथ शाहदेव प्रभारी बनाया गया है। पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा ने नोटबंदी के फैसले को अदूरदर्शी करार देते हुए कहा कि इससे गरीबों को सिर्फ नुकसान हुआ है। डा. अजयनाथ शाहदेव ने कहा कि देश में इसके पहले भी मो. तुगलक द्वारा नोटबंदी की घोषणा कर चमड़े का सिक्का चलाया गया था। दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी का तुगलकी फरमान जारी कर देश के गरीबों को तंग-दबाह किया है। कांग्रेस के पलामू जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि नोटबंदी के विपरित प्रभाव का खामियाजा यहां के लोग अभी भुगतने को विवश है। मौके पर गढ़वा जिलाध्यक्ष आशिक अंसारी, लातेहार जिलाध्यक्ष लालमनोज शाहदेव, श्रीकांत तिवारी, शेर खान, श्यामनारायण ¨सह, रामचंद्र दीक्षित, शिवनंदन ¨सह, शमीम अहमद राईन,कौशल कुमार दूबे, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बिट्टू पाठक, विवेका त्रिपाठी, दीपक तिवारी, राजेश चौरसिया, मुन्ना खां, बसंत सह ,नसीम खां आदि उपस्थित थे।
0 Response to "नोटबंदी के तुगलकी फरमान से देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ी"
एक टिप्पणी भेजें