-->
जानिये क्या कहती है आज आपकी राशिफल

जानिये क्या कहती है आज आपकी राशिफल

28 नवम्बर 2017

नन्द किशोर कौशल 
ज्योतिष लेखक, ज्योतिष एवं वास्तु परामर्ष

आज का राशिफल

मेष:- आज कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। धन खर्चे बढ़ेगे। फिजूल की यात्राओं से बचे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।

वृषभ:- शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में मनवांछित सफलता मिलेगीं। नया कुछ करने की इच्छा मन में जागृत होगी। भाईयों का अच्छा साथ मिलेगा। गृहस्थ सुख अच्छा बना रहेगा।

मिथुन:- आज घर-परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। किसी से बेवजह के मतभेद परेषानी उत्पन्न कर सकते है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पढ़ाई-लिखाई में भी आपका मन नही लग पाएगा।

कर्क:- अपनों से बड़ों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगेगा। आपको अपने प्रत्येक काम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

सिंह:- आज कोईशुुभ समाचार मिल सकता है। घर-परिवार में खुशी का माहौल होगा। कामकाज के क्षेत्र में किसी से अनबन होने की संभावना है। धैर्य हमेसा बनाएं रखें।

कन्या:- आज मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। यात्राएं हो सकती है। आप अपनी इच्छा अनुसार हर कार्य करने की कोशीश करेंगे।

तुला:- आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। अचानक किसी पुराने मित्रो से मुलाकात हो सकती है। मन में प्रसन्नता रहेगी। कामकाज में दूसरों की दखलअंदाजी पसंद नही होगी।

वृश्चिक:- घर के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में गंभीरता एवं एकाग्रता की झलक देखने को मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

धनु:- परिवार का सुख मिलेगा। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली होगा। कामकाज में कुछ नया करने की सोच सकते है। यात्रा हो सकती है।

मकर:- आज शुभ कार्य में षामिल हो सकते है। किसी से वादविवाद परेषानी का कारण बन सकता है। आपका या परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

कुंभ:- आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मित्र सहायता करने वाले होंगे। परिवार के लोगो के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी।

मीन:- परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। बड़ों का आदर करेंगे। बेवजह की यात्राओं से बचे। पेट से संबंधित दिक्कते बन सकती है।

0 Response to "जानिये क्या कहती है आज आपकी राशिफल "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4