-->
जिले में अवैध रूप से बालू की सप्लाई करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा- एसपी

जिले में अवैध रूप से बालू की सप्लाई करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा- एसपी

जिले में अवैध रूप से बालू की सप्लाई करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा- एसपी

पाकुड़, संवाददाता

पाकुड़ जिला के महेशपुर थाना क्षेत्र के झारखंड-पश्चिम बंगाल बॉर्डर के करीब सोनारपाड़ा गांव के पास से *पाकुड़ एसपी शैलेन्द्र प्रसाद बर्णवाल* ने 42 बालू लदे ट्रैक्टरों को सोमवार की शाम को जब्त किया है। एसपी शैलेन्द्र प्रसाद बर्णवाल की इस कार्रवाई से बालू माफिया के बीच हड़कंप मच गया है।
पाकुड़ एसपी शैलेन्द्र प्रसाद बर्णवाल और पाकुड़ जिला खनन पदाधिकारी उत्तम कुमार विश्वास ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बालू ले जा रहे 42 ट्रैक्टरों को जब्त किया है। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

पाकुड़ एसपी श्री शैलेन्द्र प्रसाद बर्णवाल ने बताया कि जिले में अवैध रूप से बालू की सप्लाई करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 42 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। सभी मे बालू लदे हुए हैं। झारखण्ड से अवैध रूप से बालू को किसी भी हालत में बंगाल नहीं ले जाने दिया जाएगा।
बाँसलोई नदी से बालू माफिया लगातार बालू ट्रैक्टरों में लोड कर पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। पुलिस अक्सर ट्रैक्टरों को जब्त करती थी लेकिन बालू माफिया फिर से इसी काम में लग जाते थे। पाकुड़ एसपी शैलेन्द्र प्रसाद बर्णवाल की इस कार्रवाई से बालू माफिया के बीच हड़कंप मच गया है।

0 Response to "जिले में अवैध रूप से बालू की सप्लाई करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा- एसपी"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4