-->
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने किया VC एवम EC का पुतला दहन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने किया VC एवम EC का पुतला दहन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने किया VC एवम EC का पुतला दहन

विजय कुमार शर्मा पश्चिमी चंपारण बिहार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई नरकटियागंज द्वारा बिहार विश्वविद्यालय के तानाशाह VC एवम EC का पुतला दहन शहीद चौक के पास किया। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए नगर मंत्री रौशन कुमार ने कहा की विश्विद्यालय प्रशाशन की शिथिलता के कारण आज स्नातक के 3लाख छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है जिसके जिम्मवार भ्रस्ट परीक्षा नियंत्रक एवम कुलपति है ।उन्होंने कहा कि ये बहुत ही शर्म की बात है कि विश्वविद्यालय इस वर्ष स्नातक की कोई भी परीक्षा आयोजित करने में नाकाम रही है जिसके कारण छात्रो का सेशन शून्य हो जाएगा।नगर सह मंत्री हिमांशु कुमार एवम राजू कुमार केशरी ने कहा कि व
बिहार विश्विद्यालय अपने कारगुजारियों के कारण आज पूरे भारत मे मजाक बना हुआ है लेकिन विश्विद्यालय प्रशासन को इसपर कोई चिंता नही कर रहा है।कॉलेज उपाध्यक्ष निरंजन कुमार एवम अरविंद कुमार ने आगे कहा कि अगर 7 दिन के अंदर परीक्षा से सम्बंधित कोई सूचना विश्विद्यालय द्वारा नही आई तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी। नगर खेल कूद प्रमुख रोहित कुमार एवम पुस्तकालय मंत्री विवेक राज ने कहा कि जब जब छात्र को परेशान किया गया है तब तब विद्यार्थी परिषद आगे आयी है एवम छात्रो की समस्या को खत्म किया गया है।इसी कारण विद्यार्थी परिषद आज दुनिया की सबसे बड़ी छात्र संगठन है। इस मौके पे कोशाध्यक्ष कन्हैया कुमार,सूरज गुप्ता,शिवांशु तिवारी,मोहित कुमकर,विक्की सोनी,रोहित सोनी,गोलू कुमार,विनीत कुमार,सागर राज,पंकज तिवारी,पप्पू कुमार,कुलदीप कुमार, अर्जुन कुमार,अभिषेक कुमार,विशाल कुमार प्रजापति,प्रभात कुमार समेत अन्य थे।

0 Response to "अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने किया VC एवम EC का पुतला दहन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4