
मिशन 2019 को देखते हुए घर-घर जाकर झामुमो का सदस्य बनाये--श्याम यादव
मिशन 2019 को देखते हुए घर-घर जाकर झामुमो का सदस्य बनाये--श्याम यादव
पाकुड़, संवाददाता :--
शहर में झामुमो पार्टी के द्वारा सदस्यता अभियान सोमवार को ताजिया चौक में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक। सदस्यता अभियान का अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कौसर आलम के नेतृत्व में चलाया गया। झामुमो पार्टी ने जगह- जगह कैम्प लगाकर सदस्य बनाने का काम किया गया। काफी संख्या में सदस्य बने, सभी को मुख्यधारा में जोड़ना है एवं पार्टी का सिद्धांत को भी समझाना है। मुख्यअतिथि
*झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव व जिला प्रवक्ता शाहिद इक़बाल* ने संयुक्त रूप से कार्यकताओं को जानकारी देते हुए कहा कि प्रखंड एवं नगर में झामुमो के सैकड़ों नये सदस्य बनाये गए और पाकुड़ जिले के छ: प्रखण्डों में भी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। लोगो ने महंगाई को देखते हुए काफी संख्या में सदस्य बन रहे है। *जिला अध्यक्ष श्री श्याम यादव* ने कहा कि घर-घर मे जाकर एवं कैम्प लगा कर सदस्य बनाए व जल, जंगल, जमीन की पार्टी झामुमो का सिद्धांत को बताने का काम करे। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरा प्रयास करना होगा। मिशन 2019 चुनाव को देखते हुए जनवरी 2018 तक इसे पूरा किया जा सके और सभी प्रखंड एवं नगर के प्रत्येक वार्ड में बूथ कमिटी में 10 नये कार्यकर्ता को जोड़ने का भी निर्णय लिया गया। सभी पंचायत अध्यक्षों को अपने-अपने पंचायत में 600 नये सदस्य बनाने के साथ-साथ सभी पंचायत अध्यक्ष को सदस्यता अभियान का रिपोर्ट समय पर प्रखंड अध्यक्ष को जमा करने के लिए निर्देश दिया गया। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मैनुल हक, नगर सचिव भगवती गुप्ता, जिला संयुक्त सचिव महमूद आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख, नूर आलम, पंचायत अध्यक्ष अकबर अंसारी, राजू हुसैन, अजहर हुसैन, नसीम अंसारी एवं सपातुल अंसारी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
0 Response to "मिशन 2019 को देखते हुए घर-घर जाकर झामुमो का सदस्य बनाये--श्याम यादव"
एक टिप्पणी भेजें