
झारखंड क्रांतिकारी संगठन के सुप्रीमो जितेंद्र नायक ने किया सरेंडर
शुक्रवार, 15 दिसंबर 2017
Comment
झारखंड क्रांतिकारी संगठन के सुप्रीमो जितेंद्र नायक ने किया सरेंडर
रांची, संवाददाता।
आपराधिक गिरोह झारखंड क्रांतिकारी संगठन के सुप्रीमो जितेंद्र नायक ने आज रांची के एसएसपी कुलदीप द्विवेदी के सामने देसी राइफल और 4 जिंदा गोलियों के साथ सरेंडर कर दिया, जितेंद्र नायक पहले पीएलएफआई का सक्रिय उग्रवादी था। 35 वर्ष का यह अपराधी रांची के लापुंग का रहने वाला है। इस पर रांची, गुमला और सिमडेगा तथा खूंटी में कई हत्या, डकैती, लूट एवं रंगदारी के मामले दर्ज हैं। 2007 में इसने पीएलएफआई से अलग होकर अपना अलग संगठन बना लिया था। जितेंद्र नायक पर विभिन्न जिलों के कई थानों में 25 मामले दर्ज हैं।
0 Response to "झारखंड क्रांतिकारी संगठन के सुप्रीमो जितेंद्र नायक ने किया सरेंडर"
एक टिप्पणी भेजें