बाल विवाह निषेध/दहेज प्रथा उन्मूलन तथा नशामुक्ति के समर्थन में 413.2 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनेगी
विजय कुमार शर्मा बगहा प,च, बिहार
दिनांक-21.01.2018 को बनाये जाने वाले राज्यव्यापी मानव श्रृंखला में पश्चिम चम्पारण जिला का 413.2 किमी लंबी मानव श्रृंखला का हिस्सा होगा जिसमें 97 किमी मुख्य मार्ग और बाकी 316.2 किमी पूरक मार्ग शामिल हंै। मुख्य मार्ग श्रीपुर, मझौलिया प्रखंड से मंगलपुर, बगहा-2 प्रखंड तक है। जिसमें मझौलिया प्रखंड के श्रीपुर चैक से नानोसती चैक, 12 किमी, नानोसती चैक से हरिवाटिका चैक-स्टेशन चैक-छावनी चैक होते हुए मनुआपुल चैक (चनपटिया प्रखंड) 18 किमी, मनुआपुल से गुरलिया-पश्चिम तुरहापट्टी-पूर्वी तुरहापट्टी-तुनिया विशुनपुरवा होते हुए योगिया टोला (योगापट्टी प्रखंड) 8 किमी, योगिया टोला से बहुअरवा होते हुए तिलावे पुल (शनिचरी थाना से 500 मी0 पर), 5 किमी है। वहीं लौरिया प्रखंड के तिलावे पुल से लौरिया मुख्यालय-लौरिया बाजार होते हुए बेलवा मोड़ (इंगलिशिया चैक) तक 15 किमी, बगहा-1 प्रखंड एवं नगर परिषद के बेलवा मोड़ से मझौवा-बसवरिया-बड़गांव-चखनी रजवटिया होते हुए शास्त्रीनगर (चंडाल चैक) तक 32 किमी एवं बगहा-2 प्रखंड के शास्त्रीगनर (चंडाल चैक) से बगहा-2 प्रखंड मुख्यालय, अनुमंडल कार्यालय, बगहा होते हुए मंगलपुर तक 7 किमी है। बेतिया प्रखंड/नगर परिषद में 3 पूरक मार्ग हैं जिसकी कुल लंबाई 16.5 किमी है जो छावनी चैक से छावनी रेलवे ढ़ाला होते हुए बेतिया डीह तक 500 मीटर, स्टेशन चैक से समाहरणालय चैक-मुहर्रम चैक-जिला अतिथिगृह होते हुए कठैया चैक तक 8 किमी एवं जिला अतिथिगृह से सोआबाबू चैक-कोतवाली चैक होते हुए खिरिया घाट तक 8 किमी है। चनपटिया प्रखंड में एक पूरक मार्ग है जिसकी कुल लंबाई 18 किमी है जो बेतियाडीह (छावनी रेलवे गुमटी को पार कर) से कुमारबाग होते हुए चनपटिया (सिकरहना पुल) तक है। नौतन प्रखंड में एक पूरक मार्ग है जिसकी कुल लंबाई 16 किमी है जो मंगलपुर कला बांध से प्रखंड मुख्यालय-खड्डा चैक-सनसरैया होते हुए ईमली चैक, बसवरिया तक है। बैरिया प्रखंड में 2 पूरक मार्ग है जिसकी लंबाई 25 किमी है जो खिरिया घाट से सुभाष चैक-भितहां निजामत-बगही रतनपुर-नाथबाबा चैक होते हुए प्रखंड मुख्यालय बैरिया तक 8 किमी एवं बैरिया टांड़ से तधवानंदपुर-मलाही बलुआ-पखनाहां डुमरिया-सिंगही उत्पाद चैकी-गदियानी-दक्षिणी पटजिरवा-उतरी पटजिरवा-बगही बघम्बरपुर होते हुए निमुईयां कुंड (श्रीनगर थाना की सीमा तक) 17 किमी है। योगापट्टी प्रखंड में एक पूरक मार्ग है जिसकी कुल लंबाई 8 किमी है जो शनिचरी चैक से योगापट्टी थाना होते हुए मच्छरगांवा, मटकोटा चैक है। मझौलिया प्रखंड में दो पूरक मार्ग है जिसकी कुल लंबाई 25 किमी है जो नानोसती चैक से मझौलिया-पारसपकड़ी चैक-सरिसवा बाजार होते हुए उ0म0 विद्यालय, पाटबंदी तक 20 किमी एवं सरिसवा बाजार से बरवां होते हुए प्रा0 विद्यालय, मीना टोला तक 5 किमी है। नरकटियागंज प्रखंड में चार पूरक मार्ग है जिसकी कुल लंबाई 39 किमी है। पहला मार्ग चनपटिया (सिकरहना पुल) से नमी चैक-मुसहरवा चैक-एसएसबी कैम्प-दिउलिया चैक-रेलवे पुरबारी गुमटी होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक 15 किमी। दूसरा मार्ग रेलवे पूरबारी गुमटी से रेलवे स्टेशन पूरबारी गुमटी होकर पुरानी बाजार-पकड़ी ढाला-पंचरूखिया होते हुए पचरूखिया चैक तक 9 किमी। तीसरा मार्ग नरकटियागंज रेलवे गुमटी से चांदनी चैक-हरदिया चैक-मलदहिया होते हुए अंजुआ बाजार तक 10 किमी एवं चैथा मार्ग सेमरा चैक से सेमरा चैक के पूर्व मोड़ से बहुअरवा होकर शेरहवा गांव तक 5 किमी है। गौनाहा प्रखंड में दो पूरक मार्ग है जिसकी कुल लंबाई 31 है। पहला मार्ग पंचरूखिया चैक से पिपरिया चैक-मेघौली चैक होते हुए प्रखंड मुख्यालय, गौनाहा तक 19 किमी एवं दूसरा मार्ग प्रखंड कार्यालय, गौनाहा से दोमाठ पंचायत-सहोदरा मंदिर-सहोदरा थाना-जमुनिया बाजार-कटहरवां पुल होते हुए धनौजी पंचायत के बलुआ में साहेब यादव के खेत तक 12 किमी है। लौरिया प्रखंड में एक पूरक मार्ग है जिसकी कुल लंबाई 09 किमी है। यह मार्ग प्रभु चैक से धोबनी होते हुए सबेया पुल (ग्रामीण बैंक) तक है। सिकटा प्रखंड में तीन पूरक मार्ग है जिसकी कुल लंबाई 25 किमी है। है। पहला मार्ग में गोपालपुर गांव से वैशखवा चैक-पुरैनिया मोड़-बलथर चैक होते हुए पुरूषोतमपुर स्टेशन का दक्षिण गुमटी तक 13 किमी। दूसरा मार्ग बलथर चैक से भंवरा-सड़कियां टोला-एसएसबी कैम्प-सिकटा बाजार-प्रखंड मुख्यालय होते हुए कठिया मठिया तक 6 किमी है। एवं तीसरा मार्ग कठिया मठिया से मंझरिया-भवानीपुर होते हुए मसवास तक 6 किमी है। मैनाटांड़ प्रखंड में तीन पूरक मार्ग है जिसकी कुल लंबाई 25 किमी है। पहला मार्ग पुरूषोतमपुर स्टेशन का दक्षिणी गुमटी से प्रखंड मुख्यालय तक 10 किमी। दूसरा मार्ग मैनाटांड़ प्रखंड कार्यालय से रमपुरवा त्रिवेणी नहर मोड़-इनरवा मार्ग होते हुए नगरदेही कब्रिस्तान तक 8 किमी एवं तीसरा मार्ग रमपुरवा त्रिवेणी नहर मोड़ से पदमौल चैक तक 7 किमी है। रामनगर प्रखंड में तीन पूरक मार्ग है जिसकी कुल लंबाई 27 किमी है। पहला मार्ग सबेया पुल (ग्रामीण बैंक) से प्रखंड मुख्यालय, रामनगर तक 7 किमी। दूसरा मार्ग सोनखर चैक, रामनगर से प्रा0 वि0 बरवा बंजरिया-सरहटवा चैक-झनकौल बगीचा (बकवा) होते हुए बखरी चैक तक 14 किमी एवं तीसरा मार्ग अम्बेदकर चैक (नहर का उतर) से सबुनी चैक होते हुए पश्चिम-उतर दिशा में भावल पंचायत भवन होते हुए प्रा0 विद्यालय, पिपरा तक 6 किमी है। इसके अलावा गंडक नदी के पार के चारों प्रखंडों में अलग-अलग मानव श्रृंखला निर्माण हेतु उपमार्ग का चयन किया गया है। मधुबनी प्रखंड में दहवा प्रखंड कार्यालय से कठार-तमकुहा-दौनाहा होते हुए धनहां चैक तक 13 किमी है। पिपरासी प्रखंड में पिपरासी थाना से प्रखंड कार्यालय पिपरासी होकर भिलोरवा टोला, पिपरासी तक 6 किमी है। भितहां प्रखंड में उतरप्रदेश राज्य की सीमा के पास (नवगांवां से) हथुअहवा पुल-बैंक मोड़ रूपही-थाना गेट-मुराडीह बाजार-पीपी तटबंध-धुनियापट्टी मोड़-सेमरबारी ढ़ाला-धनहा पुल होते हुए धनहा पुल तक 10 किमी है। ठकराहां प्रखंड में राजेन्द्र चैक से सिसवनिया-बेलवारी पट्टी-बांधं होते हुए पी.पी. तटबंध तक 3.7 किमी है।
0 Response to "बाल विवाह निषेध/दहेज प्रथा उन्मूलन तथा नशामुक्ति के समर्थन में 413.2 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनेगी"
एक टिप्पणी भेजें