
मनुष्य को जीवन जीने के लिए भोजन जरुरी है उसी प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल भी जरूरी - श्री आलमगीर आलम
पाकुड़, संवाददाता
जिस तरह मनुष्य को जीवन जीने के लिए भोजन जरूरी है ठीक उसी प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल भी जरूरी है। खेल के माध्यम से आपस में भाईचारा बढता है। खेल भी शिक्षा का एक अंग है। यह बातें रविवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह पाकूड़ कांग्रेस विधायक श्री आलमगीर आलम ने पाकुड़ प्रखंड स्थित पृथ्वीनगर पंचायत की ओर से PPL क्रिकेट फाइनल टूर्नामेंट क्रिकेट समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए कहा। श्री आलम ने यह भी कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हारने वाले को जीतने के लिए तथा जीतने वाले को जीत बरकरार रखने के लिए खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्रिकेट देश में काफी लोकप्रिय खेल है और लगभग हर घर में क्रिकेट के प्रेमी मिल जायेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अच्छा खिलाड़ी छोटे गांवों से भी निकल कर देश का नाम रोशन कर सकता है। इसके उपरांत विधायक ने फाइनल में विनर टीम चाचकी को नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया एवं रनर टीम जानकीनगर को 14 हजार रू०एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया | इस दौरान साहिबगंज जिला अध्यक्ष मुफक्कर हुसैन, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष अफजल हुसैन पृथ्वीनगर उपमुखिया मीडिया प्रभारी संतु चौधरी, अजहरूल शेख, अब्दुल अलीम, नूरवक्त माफीकुल शेख मोरफुल सेख ,अहीदुर रहमान मौजूद थे |
0 Response to "मनुष्य को जीवन जीने के लिए भोजन जरुरी है उसी प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल भी जरूरी - श्री आलमगीर आलम"
एक टिप्पणी भेजें