भूले-भटके व्यक्ति या किसी दिव्यांग को उसके परिजनों से मिला देते हैं स्वरांजलि सेवा संस्थान
विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार
9 जनवरी 2018 की सुबह डेन मरवा रामनगर से मोहम्मद समीम भाई अपने 3 वर्षों से भटके हुए मानसिक रूप से बीमार पुत्र मोहम्मद जमाल को ढूंढने के क्रम में पहुंचे स्वरांजलि सेवा संस्थान ट्रस्ट के निदेशक श्री डी आनंद एवं ट्रस्ट के सक्रिय कार्यकर्ता गायक व समाजसेवी संगीत आनंद ने बताया कि अब तक संस्था द्वारा अपने परिजनों से बिछड़े दर्जनों महिला पुरुष एवं बच्चे मिलवाए जा चुके हैं |आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है| हम सभी मोहम्मद जमाल को भी ढूंढने में सफल हो जाएंगे आप सभी मित्रों का सहयोग अपेक्षित है |हमारे इस मैसेज को हमारे सोशल साइट पर अपलोड किए हुए ऐसे वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें | और अपना स्नेह सहयोग आशीर्वाद हमेशा बनाए रखें ताकि हम सब मिल जुल कर मानवीय संवेदना को समझते हुए स्वरांजलि सेवा संस्थान ट्रस्ट वाल्मीकि नगर पश्चिम चंपारण बिहार (भारत) माध्यम से भूले भटके लोगों को उनके परिजनों से मिला सके|
0 Response to "भूले-भटके व्यक्ति या किसी दिव्यांग को उसके परिजनों से मिला देते हैं स्वरांजलि सेवा संस्थान"
एक टिप्पणी भेजें