-->
डिस्ट्रिक्ट मोनिटरिंग सेल एवम दीदी कैफ़े का हुआ उद्घाटन

डिस्ट्रिक्ट मोनिटरिंग सेल एवम दीदी कैफ़े का हुआ उद्घाटन

साहिबगंज, संवाददाता।

आम लोगों  के शिकायतो को पारदर्शी  तरीके  से निपटाने  के लिए उपायुक्त साहेबगंज डॉ0 शैलेश कुमार चौरसिया के दिशानिर्देश पर  जिला मॉनिटरिंग  सेल का गठन  किया गया। इस सेल का   उद्घाटन   माननीय विधायक, राजमहल श्री अनंत कुमार ओझा   एवं माननीय विधायक  बोरियो श्री ताला मराण्डी ने फीता  काट कर किया। 

डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग  सेल लोगों  की शिकायतों  को निबंधित  कर एक नम्बर उपलब्ध कराएगा जिससे  आवेदक अपने शिकायत  के बारे में कुछ भी जानकारी  फोन  पर  ले सकते हैं। इस सेल में  एक स्कीम  सेल भी बनाया गया है।  जिसमें  लोगो  को  सरकारी  योजनाओं  की जानकारी  दी  जाएगी।  इस  मौके पर  समाहरणालय  परिसर  में  दीदी  कैफे का उद्घाटन  भी  किया  गया।  जहां  लोगों को  उचित  दाम पर शुद्ध  भोजन  मिलेगा।

साहेबगंज जिला प्रशासन  के इस  पहल  को माननीय विधायक, राजमहल  श्री अनंत  कुमार ओझा  ने  कहा कि यह सरकार के सकारात्मक  और  डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया  के  सोच  है कि  आज  आम जनता  को यह सुविधा  मिला है।

माननीय विधायक बोरियो श्री ताला मरांडी ने  कहा कि यह सरकार के काम करने  का तरीका  है जो जिला प्रशासन  भी आम आदमी  के लिए  सजग है  डीसी  साहब के  सोच  का नतीजा  है कि  साहेबगंज जिला  आज हर क्षेत्र में  अपना  परचम  लहरा रहा है।  दीदी  कैफे  में भी  कुछ  जनजाति  महिला को  रोजगार  का अवसर मिला। शहर को  साफ  सफाई  में  देश  में 90वां  स्थान  मिला है।  हम सब मिलकर  हर नागरिक  का पूरा  योगदान  हो तो  हम देश  में एक नम्बर  पर आ सकते हैं।

उपायुक्त साहेबगंज डॉ0 शैलेश कुमार चौरसिया ने माननीय विधायक राजमहल एवम बोरियो को यह आश्वासन दिया है कि अगर जनप्रतिनिधियों एवम आम जनता का सहयोग इसी तरह  मिलता रहा तो साहेबगंज जिला भविष्य में और तीव्र गति से विकास करेगा।

इस अवसर पर वन प्रमण्डल पदाधिकारी साहेबगंज श्री मनीष तिवारी, अपर समाहर्ता साहेबगंज श्री अनमोल कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी श्री रामनिवास सिंह, यू0 आई0 डी0 के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक श्री संदीप कुमार समेत जिलास्तरीय पदाधिकारीगण आमजन उपस्थित थे।

0 Response to "डिस्ट्रिक्ट मोनिटरिंग सेल एवम दीदी कैफ़े का हुआ उद्घाटन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4