
पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का दिल्ली में निधन
विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का दिल्ली में निधन हो गया है। उनके निधन से शिवहर में शोक की लहर दौड़ गई है। वे शिवहर जिले के अंबा गांव के निवासी थे और लंबी अवधि तक शिवहर से विधायक रहे भी रहे। झा गोपालगंज एवं बेतिया से सांसद भी चुने गए थे।
82 साल के रघुनाथ झा सूबे के पूर्व सीएम लालू यादव के बेहद करीबी थे। वे पिछले कुछ सालों से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया में चल रहा था। इन्हें शिवहर जिले का निर्माता भी कहा जाता है।
इनके पुत्र अजीत झा भी शिवहर से विधायक रहे। रघुनाथ झा का पार्थिव शरीर आज दोपहर 2.30 बजे दिल्ली से पटना लाया जाएगा और उनके पैतृक जिला शिवहर में अंतिम संस्कार होगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रघुनाथ झा के निधन पर गहरा शोक जताया है और अपने संदेश में कहा है कि वे एक कुशल राजनेता और कर्मठ समाजसेवी थे। उनके निधन से न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी अपूरणीय क्षति हुई है।
उन्होंने अपने संदेश में दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों अनुयायियों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी मैें धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है और कहा है कि स्वर्गीय झा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा।
0 Response to "पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का दिल्ली में निधन"
एक टिप्पणी भेजें