
आपका आज का भविष्य
दिनांक 14 जनवरी 2018
💢कैसा रहेगा आपका आजका दिन💢
नन्द किशोर कौशल
ज्योतिष लेखक, ज्योतिष एवं वास्तु परामर्ष
Aries (मेष)
आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आप किसी ऐसे रास्ते पर जा सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा नहीं होगा। अपना मन संतुलित रखें।
Taurus (वृष)
कार्यक्षेत्र में जो भी परेशानियां आ रही हैं, उनका समाधान निकाल सकते हैं। आपकी बनाई हुई योजनाएं आज पूरी होने के योग बन रहे हैं।
Gemini (मिथुन)
आपका मूड ठीक-ठाक रहेगा। गोचर कुंडली के अनुसार आपके मुख पर चंद्रमा का भी असर रहेगा। धैर्य रखना होगा। घरेलू सामान की खरीददारी होने के योग बन रहे हैं।
Cancer (कर्क)
गहरी और लंबी योजनाएं बन सकती हैं। संतुष्टि और प्रसन्नता भरा दिन रहेगा। भाइयों और दोस्तों से मदद मिल सकती है। आपके कोई खास काम जो होने वाले हैं।
Leo (सिंह)
कुछ नया सीखने की इच्छा होगी। बड़ी जिम्मेदारी वाला काम भी आपको करना पड़ सकता है। आपके कुछ काम पूरे होंगे। पुराने कॉन्टैक्ट मजबूत होने की संभावना है।
Virgo (कन्या)
आत्मविश्वास और आत्मनियंत्रण के दम पर आप ज्यादातर मामलों में सफल हो सकते हैं। मन की चिंता, व्याकुलता और बेचैनी खत्म होने की संभावना है।
Libra (तुला)
इस राशि के लोग बेरोजगार हैं, तो उनको रोजगार मिलने के योग हैं। आपके लिए दिन बहुत अच्छा है। दोस्तों के साथ अनबन खत्म हो सकती है।
Scorpio (वृश्चिक)
करियर में दूसरों से सहायता मिलने के योग बन रहे हैं। कामकाज ज्यादा हो सकता है। धन लाभ और किस्मत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। बिजनेस के मामलों में आपकी जवाबदारी बढ़ सकती है।
Sagittarius (धनु)
सितारों का साथ मिल सकता है। करियर की दिशा में आपकी कोशिशें पूरी होने के योग बन रहे हैं। एक बार में कोई काम न हो या बात न बनें तो आप हताश न हों।
Capricorn (मकर)
आज आप अपने किसी दोस्त के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और मददगार साबित हो सकते हैं। कोई छोटा-सा बदलाव भी आपका मनोबल बढ़ा सकता है।
Aquarius (कुंभ)
आज आप दूसरों को अपनी राय से सहमत कराने में पूरी तरह सफल रहेंगे। कोई नई चीज, घटनाक्रम या काम आपके सामने आ सकता है। अपने रोजमर्रा के तौर तरीकों में आपको बदलाव करना पड़ सकता है।
Pisces (मीन)
रोजमर्रा के कामकाज में सहयोग मिलेगा। आपके काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आप जो भी कुछ कहेंगे या करेंगे, उससे कई चीजें शुरू हो सकती है।।
0 Response to "आपका आज का भविष्य"
एक टिप्पणी भेजें