
कड़ाके की ठंड में भाजपा नेता सह समाजसेवी श्री संजय ओझा उर्फ मैना ओझा ने गरीबो में वितरित किया कंबल, चूड़ा-गुड़
बुधवार, 10 जनवरी 2018
कड़ाके की ठंड में भाजपा नेता सह समाजसेवी श्री संजय ओझा उर्फ मैना ओझा ने गरीबो में वितरित किया कंबल, चूड़ा-गुड़
साहिबगंज, संवाददाता।
साहिबगंज ज़िला स्थित हाजीपुर दियारा ओझा टोली में समाजसेवी सह भाजपा नेता श्री संजय ओझा उर्फ मैना ओझा के द्वारा गरीब, दिव्यांग, विधवा तथा असहाय लोगों के बीच भीषण ठंड को देखते हुए समाजहित में 50 लोगों को कंबल के साथ साथ चूड़ा- गुड़ का वितरण किया गया। कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। कंबल लेने वाले में मोसमात पुरानी ने बताया कि इस ठंड में मैना ओझा के द्वारा कंबल बाटना तथा हमलोगों का हरेक प्रकार के सुख दुख में साथ देना हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है, वही अन्य लोगों ने कंबल लेकर मैना ओझा को लाखों दुआएं दे रहे थे। संजय ओझा उर्फ मैना ओझा ने कहा कि जब से मैं होश संभाला हूं गरीबों के लिए जीता आया हूं। गरीबो, असहायों तथा किसानों का मानवहित में सेवा करना मेरा धर्म है। किसान का बेटा हूं किसानों का दर्द जनता हूं। बिना किसी लोभ के अपने पैसे से प्रत्येक वर्ष कंबल , खाद्य पदार्थ, कृषि यंत्र किसानों को वितरित करता हूं। श्री ओझा ने बताया कि सरकारी स्तर पर भी कंबल वितरित किया गया था जिसमे से जिन लोगों को सरकारी लाभ पर कंबल नही मिल पाया था उन्हें मेरे द्वारा कंबल दिया गया। मैना ओझा ने संकल्प लिया है कि जब तक जीवित रहुँगा किसानों का सहायता करूँगा, उनके दुखों को दूर करने का प्रयास करूंगा। शम्भू दुबे ने बताया कि मैना ओझा गरीबो को स्वावलबी बनाने हेतु हमेशा तत्पर रहते है।
मौके पर सुमन देवी, कलावती देवी, पुरनी, मो० फुला, बुधु मंडल , बांकेबिहारी पासवान, संभु दुबे, मुन्ना ओझा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।