-->
राजद ने बापू की पुण्यतिथि को सहिष्णुता दिवस के रूप में मनाया

राजद ने बापू की पुण्यतिथि को सहिष्णुता दिवस के रूप में मनाया

दुमका, संवाददाता।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार यादव की अगुवाई में राजद कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत और बलिदान को याद किया। कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट मौन धारण कर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित कर पुण्यतिथि को सहिष्णुता दिवस के रूप में मनाया।

जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र यादव ने कहा की सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी पूरी दुनिया के आदर्श रहे हैं। इस मार्ग पर चल कर उन्होंने न सिर्फ भारत को करीब 200 साल से शासन कर रहे ब्रिटिश साम्राज्य से आजादी दिलाई, बल्कि अपने प्राणों की आहुति भी दे दी। अपनी सादगी, सहनशीलता और कर्मठता के बल पर हर भारतीय के मन में बसे हैं बापू। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा राजद जिलाध्यक्ष असलम परवेज, अधिवक्ता लक्ष्मण पासवान, जीतेश कुमार दास, सुबोध यादव, जुलकर अंसारी, संजय कुमार यादव, प्रमोद पंडित, तारकेश्वर रुज, बीरेंद्र महतो, मुन्ना यादव, नागेंद्र यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

0 Response to "राजद ने बापू की पुण्यतिथि को सहिष्णुता दिवस के रूप में मनाया"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4