कांग्रेस की पूर्व संसदीय सचिव ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ डिस्ट्रिक्ट हेडक़्वार्टर पर किया ज़ोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजी चूड़ियाँ
फरीदाबाद, संवाददाता, विक्रम भारद्वाज।
हरियाणा में महिलाओ के प्रति बढ़ते अपराधों के चलते कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने आज पूर्व विधायक शारदा राठौर के नेतृत्व में फरीदाबाद के सेक्टर 12 डिस्ट्रिक्ट हेडक़्वार्टर पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री व मख्यमंत्री समेत हरियाणा पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने जहां डीसी को गवर्नर के नाम ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के इस्तीफे की मांग की और साथ ही डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के लिए चूड़ियां भेजीं।
फरीदाबाद के डिस्ट्रिक्ट हेडक़्वार्टर पर प्रदर्शन कर रही यह महिलाएं कांग्रेस की कार्यकर्ता हैं, जो हरियाणा में बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ नाराज़गी जता रही हैं। इनका कहना है कि सरकार बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, लेकिन इस महिलाओ के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। महिलाओ के गैंग रेप जैसी घटनाएं आम हो रही हैं। बेटियों के परिजन डरे हुए हैं क्योंकि उनकी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस की पूर्व विधायक शारदा राठौर ने कहा कि इस सरकार में तो बीजेपी की ही महिला विधायक भी सुरक्षित नहीं हैं क्योंकि दो महिला विधायकों पर भी इसी सरकार में हमले हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री के लिए डीसी के माध्यम से चूड़ियां भिजवा रही हैं इसके अलावा उन्होंने गवर्नर के नाम भेजे ज्ञापन में मुख्यमंत्री खट्टर के इस्तीफे की मांग भी की।
शारदा राठौर पूर्व विधायक ने कही की हमने मुख्यमंत्री के लिए चूड़ियाँ भिजवाई हैं। क्योंकि उनकी सरकार महिलाओ की सुरक्षा करने में असफल रही है।
0 Response to "कांग्रेस की पूर्व संसदीय सचिव ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ डिस्ट्रिक्ट हेडक़्वार्टर पर किया ज़ोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजी चूड़ियाँ "
एक टिप्पणी भेजें