
जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
दिनांक 06 जनवरी 2018
💢कैसा रहेगा आपका आज का दिन💢
नन्द किशोर कौशल
ज्योतिष लेखक, ज्योतिष
Aries (मेष)
ज्यादातर समस्याएं निपटाने में आप सफल हो सकते हैं। कोई बड़ा निवेश किया हुआ है, तो आपको उससे फायदा भी हो सकता है। पैसा निवेश करने के मामले में लोगों से मिलें, बात करें और कोई अवसर न जाने दें।
Taurus (वृष)
बहुत धैर्य और नियमितता के साथ आपने जो मेहनत की थी, उसका नतीजा आपके ही फेवर में होगा। पुराने दोस्तों से बातचीत होगी या मुलाकात की संभावना है। आपकी जिम्मेदारियां पूरी हो सकती है।
Gemini (मिथुन)
कुछ बदलावों की शुरुआत हो सकती है। रहस्यपूर्ण मामालों की ओर आपका रुझान बढ़ सकता है। अच्छा व्यवहार न केवल आपको सफल बनाएगा, बल्कि आपसे मिलने लोग भी बहुत खुश रहेंगे।
Cancer (कर्क)
अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। नई प्लानिंग और अवसरों को लेकर कोई बड़ा फैसला भी आप कर सकते हैं। नौकरी में नया पद या नए काम का ऑफर मिल सकता है। बड़ी रुकावटें दूर हो सकती हैं।
Leo (सिंह)
वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लें। जीवनसाथी से सलाह लेंगे तो फायदा हो सकता है। पैसे कमाने की योजनाएं बनाएंगे। नौकरी में कोई बहुत अच्छा ऑफर भी मिल सकता है।
Virgo (कन्या)
अच्छी प्लानिंग और सोच-विचार के उपयोग से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। सोचे हुए कुछ खास काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। आपको नौकरी या दिनचर्या में थोड़ा बदलाव करने के बारे में विचार करना चाहिए।
Libra (तुला)
आज आप नए प्रयोग करेंगे। आपका कॉन्फिडेंस भी आज बढ़ सकता है। मन की आवाज सुनें। हर तरह के संबंधों में सहजता हो सकती है। लोगों के साथ आपका तालमेल रहेगा।
Scorpio (वृश्चिक)
चंद्रमा आज गोचर कुंडली के पराक्रम भाव में है। आज आप कोशिश करेंगे, तो अच्छी सफलता भी मिल सकती है। आप आज लगभग किसी को भी अपनी बात से सहमत कर सकते हैं।
Sagittarius (धनु)
आज आप अपना काम पूरा करने के लिए हर तरीका अपना सकते हैं। बिजी होने के बावजूद दिन अच्छे से बीतेगा। पैसों के लिहाज से भी फायदा हो सकता है। कोई नई नौकरी भी आपको मिल सकती है।
Capricorn (मकर)
ऑफिस में आज आप कई मामलों में सफल हो सकते हैं। करियर से जुड़े कुछ उलझे हुए मामलाें में समाधान मिल सकता है। आप परेशान न हों। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है।
Aquarius (कुंभ)
आज गोचर कुंडली में चंद्रमा आपकी राशि से बारहवीं राशि में है। खुद पर भरोसा रखें। मेहनत करें। जानकारी जुटाएं। लोगों से मिलें और जरूरत पड़े तो यात्रा भी करें। आपके जीवन के कई पहलुओं में बदलाव हो सकता है।
Pisces (मीन)'-
ऑफिस में कोई एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आज आप नए काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं। दूसरों की बात ध्यान से सुनें। सकारात्मक रहें। काम ज्यादा नहीं रहेगा, फिर भी दिन तेजी से बीत सकता है।
0 Response to "जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन"
एक टिप्पणी भेजें