
साहेबगंज की नफीसा को किया गया दिल्ली में सम्मानित
साहिबगंज:
डिजिटल इंडिया के सपने को सच करने को लेकर प्रज्ञा केन्द्र संचालकों के द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना जिलास्तर पर हीं नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है। शनिवार को देश के सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई0 गवर्नेंस के माननीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सम्मानित किया। विदित हो कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्त्री स्वाभिमान कार्यशाला में अच्छा कार्य करने वाले देश भर के प्रज्ञा केन्द्र संचालकों में झारखण्ड के 40 प्रज्ञा केन्द्र संचालकों ने भाग लिया। जिसमें झारखण्ड के 8 प्रज्ञा केन्द्र संचालकों को अपने जिलास्तर में अच्छी सेवा करने के लिए सम्मानित किया गया है। जिसमें रांची के ओम पाण्डेय, गिरिडीह के किरण कुमारी, जमशेदपुर के डाॅ0 रजनी सोडेरा, रामगढ़ के मौसमी घटवाल, लोहरदग्गा के नसरीन अंजूम, साहेबगंज के उधवा प्रखण्ड के नफीसा खातुन, धनबाद के मो0 नसीर शाह, एवं गिरिडीह के जितेन्द्र कुमार पंडित को सम्मानित किया गया है। इस प्रकार के सम्मान के लिए जिले के उपायुक्त ने प्रज्ञा केन्द्र संचालक नफीसा खातुन को बधाई दी है। साथ हीं सभी प्रज्ञा केन्द्र संचालकों को अपने पंचायतों में अच्छी सेवा देने की बात कही। जिससे सरकार के डिजिटल भारत के सपने को साकार किया जा सके।
0 Response to "साहेबगंज की नफीसा को किया गया दिल्ली में सम्मानित"
एक टिप्पणी भेजें