-->
युवती की हत्या पर सस्पेंस बरकरार

युवती की हत्या पर सस्पेंस बरकरार

विजय कुमार शर्मा बिहार संवाददाता।

बिहार के छपरा स्थित मशरक में हुई युवती अन्नु की हत्या पर सस्पेंस बरकरार है. अन्नु के परिजनों ने गांव के ही दो दबंगो पर हत्या का आरोप लगाया है.
परिजनों को शक है कि सुंदर दिखने वाली अन्नु पर बुरी नजर रखने वाले दबंगों ने ही उसके साथ रेप की कोशिश की और विरोध करने पर हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया. इस सनसनीखेज वारदात के बाद सारण पुलिस जांच में जुट गई है लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं.

अहम बात यह है कि इस घटना के पीछे शराब कनेक्शन भी सामने आ रहा है. रोज की तरह ही सोमवार को भी छपरा के मशरक कॉलेज की छात्रा अन्नु कोचिंग पढ़ने निकली थी लेकिन काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी.

खैरनपुर गांव में रहने वाले अन्नु के परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन अन्नु का कोई अता पता नहीं चला और जब चला तो सबके होश उड़ गए. अन्नु की लाश घोघिया गाँव के पास स्थित नहर किनारे एक बोरे में बंद मिली.

जब लाश को बाहर निकाला गया तो उसके शरीर पर दिख रहे जख्म के कई निशानों से यह साफ हो गया कि अन्नु के साथ कुछ ऐसा हुआ है जो नहीं होना चाहिए था. थोड़ी ही देर में इस मौत का शराब कनेक्शन भी सामने आ गया.

परिजनों ने मुर्गा फार्म के आड़ में शराब कारोबार करने वाले शख्स बिनोद सिंह को इस हत्या का गुनाहगार बताया है. परिजनों को शक है कि रेप की नियत से दबंग बिनोद सिंह ने अन्नु का अपहरण किया और जब अन्नु ने पुरजोर विरोध किया तब उसकी हत्या कर दी गई.

अन्नु की हत्या को लेकर सारण एसपी हरकिशोर राय गंभीर दिख रहे है. एसपी के निर्देश पर मशरक पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. हत्या के पीछे के वजह की जांच के लिए फोरेंसिक मदद भी ली जा रही है. एसपी ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

0 Response to "युवती की हत्या पर सस्पेंस बरकरार "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4