-->
प्रेम प्रसंग में घर से बगावत कर शादी करने वाली लड़की का शव खेत से दफनाये अवस्था में पुलिस ने किया बरामद

प्रेम प्रसंग में घर से बगावत कर शादी करने वाली लड़की का शव खेत से दफनाये अवस्था में पुलिस ने किया बरामद

विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार

बेगूसराय में प्रेम प्रसंग में घर से बगावत कर शादी करने वाली लड़की का शव खेत से दफनाये अवस्था में पुलिस ने बरामद किया। लड़की ने अपने प्रेमी पति व उसके परिजनों पर दिसंबर में दहेज प्रताड़ना व हत्या की धमकी देने संबंधी एक मामला भी दर्ज कराया था। 3 फरवरी को लड़की को एसपी से मिलकर गुहार लगायी थी लेकिन इस बीच सोमवार को उसकी लाश मिली है। खेत में गड़ी एक अनजान लड़की की लाश मिलने से बेगूसराय में सनसनी फैल गयी। दरअसल नगर थाना पुलिस ने वार्ड 40 स्थित नौलखा मंदिर के खेत से सेामवार की सुबह जमीन में दफनायी लड़की की लाश को बरामद किया था। शव को जब अस्पताल लाया गया जहां उसकी पहचान एधु गांव के प्रियंका कुमारी के रूप उसके माता पिता व भाई ने की। बताया जाता है कि प्रियंका कुमारी ने अपने ही गा्रमीण कुणाल कुमार से घर से बगावत कर अगस्त 2017 में रांची के पहाड़ी मंदिर में शादी की थी। दिसंबर 2017 तक अपने पति के साथ रहने वाले प्रियंका को अचानक कुणाल ने छोड़ कर डराना व धमकाना शुरू कर दिया। उसे ससुराल वाले भी रखने को तैयार नही थी। कुणाल के दिसंबर में शादी की सूचना पर प्रियंका बेगूसराय पहंुची और मुफस्सिल थाना में दहेज प्रताड़ना, हत्या की धमकी देने व यौन शोषण का आरोप लगाते हुये मामला दर्ज कराया। इस बीच कहा जाता है कि पुलिस के पहल पर ही कुणाल की दूसरी शादी रूक गयी थी। प्रियंका के परिजन फिलहाल किसी पर आरोप तो नही लगा रहें हैं लेकिन कुणाल से शादी करने व केस की बात जरूर कहते है। नगर थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव प्रियंका कुमारी की है। प्रियंका अपने कथित प्रेमी पति कुणाल पर मुकदमा कर रखा है। पुलिस हर बिन्दू को ध्यान में रख कर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।आपको बता दे कि प्रियंका एक पढ़ी लिखी व तेज तर्रार लड़की थी।  प्रियंका अपने पति पर केस करने के बाद न तो मायके गयी थी और नही अपने ससुराल। इस बीच 03 फरवरी 18 को प्रियंका बेगूसराय एसपी से मिलने पहंुची थी। एसपी आॅफिस में प्रियंका ने बताया था कि उसकी शादी कुणाल से प्रेम प्रसंग में हुई थी लेकिन शादी से कुणाल के घरवाले खुश नही थे । तीन माह बाद ही कुणाल भी उसे प्रताड़ित करने लगा था। उसके परिजन भी जान से मारने की धमकी दे रहें है। इसी को लेकर वे एसपी से कुणाल पर कारवाई या घर में रखने की गुहार लगाने पहंुची थी। प्रियंका मुफस्सिल थाना, महिला आयोग, डीआईजी से गुहार लगाती रही लेकिन उसे न्याय तो नही मिला लेकिन उसकी जान इस बीच जरूर चली गयी है। शक के दायरे में उसके कथित पति व उसके ससुराल वाले है। हालाकि पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा कि उसकी हत्या किसने की। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि है कि मामले की छानबीन कीं जा रहीं हैं। 

0 Response to "प्रेम प्रसंग में घर से बगावत कर शादी करने वाली लड़की का शव खेत से दफनाये अवस्था में पुलिस ने किया बरामद"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4