
अवैध रूप से मिट्टी खनन का कार्य जोरो पर
मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018
Comment
तामेश्वर नाथ/संतकबीरनगर, राकेश द्विवेदी
खलीलाबादथाना क्षेत्र में स्थित तामेश्वरनाथ चौकी से महज पाँच सौ मीटर की दूरी पर जे सी बी द्वारा मिट्टी का खनन का काम जोरो से चल रहा है।बदले हुए प्रदेश के निजाम द्वारा खनन पर सख्त रुख अपनाया गया है।जबकि खलीलाबाद में खनन माफियाओं द्वारा इस पर कोई प्रभाव नही पड़ा है।प्रदेश के योगी सरकार के प्रशासन के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगता रहता है।संतकबीरनगर जिले में स्थित खलीलाबाद तहसील के बगल जिले गोरखपुर में माननिय मुख्यमंत्री योगी जी का निवास है।इसी क्रम में खलीलाबाद स्थित मैनसिर चौराहाँ से सटे पश्चिम में तीव्र स्तर पर मिट्टी खनन जारी है।जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि खनन माफियाओं पर शासन प्रशासन का कोई भी भय नही रह गया है।
0 Response to "अवैध रूप से मिट्टी खनन का कार्य जोरो पर"
एक टिप्पणी भेजें