-->
अश्वमेध यज्ञ में कलश शोभायात्रा का शुभारंभ, हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया

अश्वमेध यज्ञ में कलश शोभायात्रा का शुभारंभ, हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया

अश्वमेध यज्ञ में कलश शोभायात्रा का शुभारंभ, हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार

बगहा/भैरोगंज:-  बगहा प्रखंड एक के पंचायत राज भैरोगंज गांव  के भैरोगंज गांव में अश्वमेघ यज्ञ की कलश शोभायात्रा गुरुवार को शुभारंभ पूर्व विधायक प्रभात रंजन ने फीता काटकर  संपन्न किया. यह अश्वमेघ यज्ञ 15  फरवरी शुरू हो कर फरवरी 24 को समाप्त होगा. जय श्रीराम की जय कारा गुंजमान करते हुए  1100 कुआरी कन्या गाजे बाजे एंव झांकी  द्वारा यह कलश शोभा यात्रा में शामिल रही. कलश शोभायात्रा भैरोगंज गांव से कपरधीका, नाड्डा भैरोगंज बाजार जुड़ा पकड़ी, नोनिया पट्टी, बासगाव मंझरिया, खटौरी होते हुए कोत रहिया माई स्थान के बगल में हारहा नदी से जल भराई कार्य किया गया।यज्ञाआचार्य उपेंद्र शाण्डिल्य व उपाचार्य अभिजित शाण्डिल्य ने बताया कि अश्वमेध यज्ञ वैदिक सांस्कृतिक के पुनर्जिवन हेतु श्रोत यज्ञ में श्रेष्ठ यज्ञों का राजा है.  अश्वमेध विश्व कल्याण के निमित्त आयोजित किया गया है. यज्ञ विशुध रूप से वैदिक विधी विधान द्वारा संपादित होगा. इसमे पूज्य के अश्व के साथ एंव भिन्न-भिन्न प्रकार के पशु-पक्षियों का पुजन कर जीव प्रेम प्रति सनातन धर्म का उत्कर्ष दृष्टि गोचर होगा.
चंद्र शेखर पांडेय प्रमोद सिंह, आचार्य अर्जून चौवे  नागेश्वर सिंह  आशुतोष कुमार, सत्येंद्र सिंह,  राम रंजन सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, पप्पू यादव उमाशंकर पटेल,  डा. जय प्रकाश यादव रामायण यादव, परमा यादव हरिवंश यादव, श्री नारायण सिंह, भैरोगंज  थानाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव, पुलिस बल सहित मौजूद थे.  हजारों की संख्या में भक्तगण शामिल रहे।यज्ञ की सुरक्षा के लिए बेतिया से स्काउट के 20  बच्चे तथा 27  बच्चीया भी आयी हुई है, जो की बेतिया, नरकटियागंज के बिपिन हाइ स्कूल, प्रोजेक्ट स्कूल के बच्चों के साथ दो टीचर भी आयी है. कलश यात्रा में लगभग दस हजार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी।

0 Response to "अश्वमेध यज्ञ में कलश शोभायात्रा का शुभारंभ, हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4