
वैदिक मंत्रोच्चारण से गूँजमान हुआ अश्वमेघ यज्ञ
वैदिक मंत्रोच्चारण से गूँजमान हुआ अश्वमेघ यज्ञ
विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार
बगहा:(प0च0)प्रखंड बगहा एक के भैरोगंज गांव में 1101 कन्याओं के जल यात्रा के साथ अश्वमेघ यज्ञ का शुभारंभ बगहा के पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह ने फीता काटकर किया । यह ऐतिहासिक अश्वमेघ यज्ञ 15 फरवरी से शुरू हो कर 24 फरवरी को पूर्णाहुति व सामूहिक भोज के साथ सम्पन्न होगा।यज्ञ का शुभारंभ 1101 कन्य्याओ के गेरुआ वस्त्र धारण कर गाजे बाजे व सन्त महात्मा तथा दूर दराज से आये विद्वान पंडित आचार्य के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। यह कलश शोभायात्रा भैरोगंज गांव से कपरधीका, नाड्डा ,भैरोगंज बाजार ,जुड़ा पकड़ी, नोनिया पट्टी, बासगाव मंझरिया, खटौरी होते हुए कोतरहिया माई स्थान के पास हारहा नदी से गंगा जल लेकर गाजे बाजे व मताओ, बहनों ,तथा श्रद्धालुओं के मांगलिक गानों के साथ पूनः यज्ञास्थल तक चला।यज्ञ के विषय मे प्रकाश डालते हुए आचार्य उपेंद्र शाण्डिल्य व अभिजित शाण्डिल्य ने बताया कि अश्वमेध यज्ञ वैदिक सांस्कृतिक के पुनर्जिवन हेतु श्रोत यज्ञ में श्रेष्ठ यज्ञों का राजा है ।अश्वमेध यज्ञ विश्व के कल्याण के निमित्त आयोजित किया गया है। यह यज्ञ विशुध रूप से वैदिक विधी विधान द्वारा संपादित किया जाएगा ।इस यज्ञ में अश्व के साथ -साथ शास्त्र सम्मत भिन्न-भिन्न प्रकार के पशु-पक्षियों का पुजन कर जीव प्रेम प्रति सनातन धर्म का उत्कर्ष दृष्टि गोचर किया जाएगा। मौके पर चंद्र शेखर पांडेय, प्रमोद सिंह, आचार्य अर्जून चौवे , नागेश्वर सिंह , आशुतोष कुमार, सत्येंद्र सिंह, राम रंजन सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, पप्पू यादव उमाशंकर पटेल, डा. जय प्रकाश यादव रामायण यादव, परमा यादव हरिवंश यादव, श्री नारायण सिंह के साथ साथ भैरोगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव अपने सक्रिय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।यज्ञ के सुरक्षा के मध्येनजर थानाध्यक्ष श्रीवास्तव ने बताया कि यज्ञ को शांतिपूर्ण बिताने व असमाजिक तत्वों से निपटने के लिए प्रशासन पूर्ण रूप से तैयार है।श्रद्धालुओं की किसी प्रकार की असुरक्षा न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।पूजा कमिटी द्वारा सुरक्षा के लिए बेतिया से स्काउट के 20 बच्चे तथा 27 बच्चीया भी बुलाई गई है । कलश यात्रा के दौरान हजारो के संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
0 Response to "वैदिक मंत्रोच्चारण से गूँजमान हुआ अश्वमेघ यज्ञ "
एक टिप्पणी भेजें