-->
पाकुड़ नगर निकाय चुनाव मे प्रत्यासी उतारेगी शिव सेना

पाकुड़ नगर निकाय चुनाव मे प्रत्यासी उतारेगी शिव सेना

  पाकुड़ नगर निकाय चुनाव मे प्रत्यासी उतारेगी शिव सेना

पाकुड़, संवाददाता।

आज दिन शनिवार को शिव सेना राज्य उप प्रमुख संजय पाण्डेय एवं साहिबगंज जिला प्रमुख सह 01 राजमहल लोक सभा प्रभारी मुरली धर तिवारी सांगठनीक समीक्षा हेतु पाकुड़ पधारे।  शिव सेना जिला प्रमुख नन्दकिशोर मंडल के आवासीय कार्यालय पर समिक्षा की गई साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु आवश्यक निर्देश भी प्रदान किये गए
वही राज्य उप प्रमुख संजय पाण्डेय ने कहा की आने वाले नगर निकाय चुनाव सहित सभी चुनाव मे शिव सेना उम्मीदवार मजबूती से उतरेगी।
वही उपस्थित श्री तिवारी ने समीक्षा उपरांत प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की शिव सेना प्रमुख के आदेशानुसार अब हरेक चुनाव मे भाग लेना है चाहे वो नगर निकाय हो या पंचायती चुनाव या फिर लोक सभा और विधानसभा या फिर छात्र चुनाव हो शिव सेना बिना किसी दल के साथ चुनाव मैदान मे मजबूती से भाग लेगी चुनाव प्रचार प्रसार जनसम्पर्क मे संगठन के कई राज्य स्तरीय पदाधिकारी सहित केन्द्र स्तरीय प्रमुख सहित सांसद एवं स्टार प्रचारक भी उतरेगे। आप सभी को मालुम की सेना प्रमुख के प्राप्त आदेशानुसार अब संगठन चुनाव कार्य मे किसी भी हालत मे किसी के साथ भी मित्रता नही करेगी। उमीदवार की चयन एवं घोषणा प्रदेश प्रमुख की अध्यक्षता मे की जायेगी उम्मीदवार का चयन राज्य इकाई ही करेगी।
शिव सेना नगर के सम्पुर्ण विकास और सबको रोजगार सहित भ्रष्ट्राचार सहित आम जन समस्या के निदान को जीत के साथ ही सुनिशिचित को लेकर जनता के बीच जायेगी। श्री तिवारी ने कहा कि साथ ही संगठन हिन्दुत्व राम मंदीर गौ हत्या पशु तस्करी को कभी नही भूलेगी। चुनाव मे सीधी टक्कर हमारे सैनिक जुम्लेबाजी से होगी। आप सभी शिव सैनिक युद्घ स्तर पर तैयारियाँ करे। अधिक से अधिक लोगो को संगठन से जोड़े।

0 Response to "पाकुड़ नगर निकाय चुनाव मे प्रत्यासी उतारेगी शिव सेना "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4