-->
देवघर जिले में स्थापित किया जाएगा प्लास्टिक पार्क

देवघर जिले में स्थापित किया जाएगा प्लास्टिक पार्क

देवघर जिले में स्थापित किया जाएगा प्लास्टिक पार्क

झारखंड के देवघर में प्रस्तावित प्लास्टिक पार्क को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने 20 मार्च 2018 को नई दिल्ली में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि देवघर जिले में करीब 120 करोड़ रुपए की लागत से एक प्लास्टिक पार्क तथा एक प्लास्टिक रिसाइकलिंग केंद्र की स्थापना के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है।
150 एकड़ क्षेत्र में यह प्लास्टिक पार्क बनेगा, जिससे करीब 6000 लोगों को प्रत्यक्ष तथा 30000 को परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इसके अलावा देवघर में साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत से देश के दूसरे प्लास्टिक रिसाइकलिंग केंद्र की भी स्थापना की जाएगी।
देश का पहला ऐसा केंद्र अभी असम के गुवाहाटी में है। इसके अतिरिक्त देवघर में एक केंद्रीय प्लास्टिक इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी संस्थान (सीपेट) भी खोला जाएगा।

0 Response to "देवघर जिले में स्थापित किया जाएगा प्लास्टिक पार्क"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4