
बिचौलिया और अधिकारी संभल जाए नहीं तो खैर नहीं : मुरली
बिचौलिया और अधिकारी संभल जाए नहीं तो खैर नहीं : मुरली
विजय कुमार शर्मा पश्चिमी चंपारण बिहार
नरकटियागंज :- नरकटियागंज गुरुवार के दिन डी० के० शिकारपुर स्थित किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड कार्यालय में एक आवश्यक बैठक प्रखंड अध्यक्ष राहुल जायसवाल की अध्यक्षता में किया गया इस बैठक का संचालन व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष रजनीश सर्राफ ने किया। बैठक का उद्देश्य मुरली मनोहर गुप्ता को जनता दल यूनाइटेड में प्रदेश महासचिव प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के पद पर मनोनयन हुआ इस मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में काफी उल्ल्लास है कार्यकर्ताओं द्वारा मुरली मनोहर को फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया अपने संबोधन में मुरली मनोहर गुप्ता ने सर्वप्रथम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार को धन्यवाद दिया और कहा कि मै पार्टी के उन नेताओ को धन्यवाद देता हूं जिसके बदौलत मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है मै उनके विश्वास पर हर समय खरा उतरने की कोशिश करूंगा। उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि अब बिचौलिये एवं पदाधिकारी संभल जाए नहीं और अगर किसानों से कोई घुश मांगा तो उसका खैर नहीं तो उनलोगो को बेनकाब कर नकेल कसा जायेगा और उनकी शिकायत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से किया जायेगा और दोषी पाए जाने पर कार्यवाही किया जाएगा इस कार्यक्रम में किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष राहुल जायसवाल, नगर अध्यक्ष बब्लू श्रीवास्तव, शत्रुघन प्रसाद एम एल सी प्रतिनिधि अंशु यादव, राकेश शुक्ला व अन्य शामिल रहे।
0 Response to "बिचौलिया और अधिकारी संभल जाए नहीं तो खैर नहीं : मुरली"
एक टिप्पणी भेजें