-->
शिक्षक की होस्टल में मिली लटकती हुई लाश, हत्या की आशंका

शिक्षक की होस्टल में मिली लटकती हुई लाश, हत्या की आशंका


शिक्षक की होस्टल में मिली लटकती हुई लाश, हत्या की आशंका

गोड्डा जिला के पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधीग्राम अवस्थित विवेकानंद स्कूल में मिथिलेश कुमार मंडल, पिता बिंदेश्वरी मंडल की फंदे से लटकता हुआ शव मिला। मृतक उसी स्कूल में
पढाते थे। गोड्डा कॉलेज में बीएड कर रहे थे। सुबह 7 बजे बच्चों के साथ पीटी करते थे। आज नहीं गए तो बच्चे रूम गए जहाँ फंदे से लटका हुआ उनका शव मिला। जिसके बाद सदर अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉ टीएस झा ने मृत घोषित।किया। परिजनों को शक है कि ये मर्डर है।
मृतक का भाई झाविमो का प्रखंड अध्यक्ष है इसी लिए घटना की जानकारी मिलने के बाद पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव भी अस्पताल पहुँचे। घटना की जानकारी के बाद एस डी पी ओ अभिषेक कुमार भी अस्पताल पहुँचे।
परिजनों से बात करने के बाद एस डी पी ओ अभिषेक कुमार घटनास्थल भी गए और पूरी जानकारी ली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

0 Response to "शिक्षक की होस्टल में मिली लटकती हुई लाश, हत्या की आशंका"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4