
थाना पर हंगामा करने में चौबीस नामजद तथा अस्सी अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
इनरवा थाना पर हंगामा करने में चौबीस नामजद तथा अस्सी अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
इनरवा थाना के बरवा परसौनी गांव में गन्ने की फसल काटने के विवाद को लेकर पुलिस के द्वारा आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थकों के द्वारा रविवार की देर शाम इनरवा थाना पर जमकर हंगामा किया गया था। गिरफ्तार आरोपितों के समर्थक इनरवा थाना पर जमकर हंगामा करते रहे। सूचना पर पुलिस निरीक्षक सीताराम साह के साथ मैनाटांड़, भंगहा एवं मानपुर की पुलिस तुरंत इनरवा थाने पहुंचे। और हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया था। इस मामले में इनरवा पुलिस ने थाना पर हंगामा करने को लेकर बरवा परसौनी गांव के ही चौबीस नामजद एवं अस्सी अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।तथा साईकिल पर सवार होकर आये अठारह साईकिल को जप्त किया गया है। इनरवा थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि थाना पर हंगामा करने के मामले में दर्ज केस में आरोपियों के गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। हर हाल में गिरफ्तारी की जायेगी। कानून को हाथ में लेने वाले पर कारवाई तय हैं।
0 Response to "थाना पर हंगामा करने में चौबीस नामजद तथा अस्सी अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज "
एक टिप्पणी भेजें