-->
आम बगानों में मंजर देख किसान खुशी से फूले नहीं समा रहे

आम बगानों में मंजर देख किसान खुशी से फूले नहीं समा रहे

आम बगानों में मंजर देख किसान खुशी से फूले नहीं समा रहे

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार

बगहा/चौतरवा :- बगहा प्रखंड एक क्षेत्र स्थित आम बगानों में मंजर देख किसान खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। बगानों की सौंधी-सौंधी खुशबू से बगान के आसपास का वातावरण मनमोहक हो गया है। किसानों का दावा है कि अगर मौसम ठीक रहा तो आम के पेड़ों में ज्यादा फल लगेगा और आम से ज्यादा मुनाफा होगी। पिछली बार मौसम के कारण पेड़ों में फल ज्यादा नहीं लगा था। क्षेत्र में उत्पादित आम देश के विभिन्न शहरों में जाता है। इसके अलावे भी कई अन्य जगहों के व्यापारी यहां आम बगान खरीदने के लिए यहां आते हैं। आम का बगान खरीदने वाले व्यापारियों ने बताया कि इस बार आम के पेड़ में मंजर देख कर अंदाजा लगा रहे हैं कि इस बार पेड़ों में ज्यादा फल लगेगा। अगर मौसम मेहरबान रहा तो मुनाफा भी ज्यादा होगा। इस बावत युवा लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष रिपुसूदन द्विवेदी बताते हैं कि किसानों को आम व लीची के मंजरों को झड़ने से बचाने के उपाय प्रखण्डा पदाधिकारी द्वारा करने चाहिए जिससे किसानों सोषण से बच सके हैं। वही फल वाले तने में पानी, रख-रखाव के संबंध में भी पदाधिकारी द्वारा ससमय जानकारी  देनी चाहिये  कीटनाशक दवाओं आदि के छिड़काव के बारे में आम किसानों को बताया जाना चाहिए  तथा दवा उपलब्ध करना चाहिए  वहीं युवा जिलाध्यक्ष श्री द्विवेदी के साथ  क्षेत्र के बड़े-बुजुर्ग आम के पेड़ों  मे मंजर देखते हुए कहते हैं कि इस बार आंधी-तूफान ज्यादा आएगा। जब-जब आम के पेड़ों में ज्यादा मंजर रहता है। उस वर्ष ज्यादा तूफान आने की संभावना रहती इस को लेकर सरकार किसानों के हित में दवा की ब्यवस्था करनी चाहिए  है। खैर जो भी हो क्षेत्र के किसान आम के पेड़ों में मंजर देखकर काफी खुश हैं। बगानों की सौंधी-सौंधी खुशबू से बगान के आसपास का वातावरण मनमोहक हो गया है। किसानों का दावा है कि अगर मौसम ठीक रहा तो आम के पेड़ों में ज्यादा फल लगेगा और आम से ज्यादा मुनाफा होगी। पिछली बार मौसम के कारण पेड़ों में फल ज्यादा नहीं लगा था। क्षेत्र में उत्पादित आम देश के विभिन्न शहरों में जाता है। इसके अलावे भी कई अन्य जगहों के व्यापारी यहां आम बगान खरीदने के लिए यहां आते हैं। आम का बगान खरीदने वाले व्यापारियों ने बताया कि इस बार आम के पेड़ में मंजर देख कर अंदाजा लगा रहे हैं कि इस बार पेड़ों में ज्यादा फल लगेगा। अगर मौसम मेहरबान रहा तो मुनाफा भी ज्यादा होगा। इस बावत युवा लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष रिपुसूदन द्विवेदी बताते हैं कि किसानों को आम व लीची के मंजरों को झड़ने से बचाने के उपाय प्रखण्ड पदाधिकारी द्वारा करने चाहिए जिससे किसानों शोषण से बच सके हैं। वही फल वाले तने में पानी, रख-रखाव के संबंध में भी पदाधिकारी द्वारा ससमय जानकारी  देनी चाहिये  कीटनाशक दवाओं आदि के छिड़काव के बारे में आम किसानों को बताया जाना चाहिए  तथा दवा उपलब्ध करना चाहिए  वहीं युवा जिलाध्यक्ष श्री द्विवेदी के साथ  क्षेत्र के बड़े-बुजुर्ग आम के पेड़ों  मे मंजर देखते हुए कहते हैं कि इस बार आंधी-तूफान ज्यादा आएगा। जब-जब आम के पेड़ों में ज्यादा मंजर रहता है। उस वर्ष ज्यादा तूफान आने की संभावना रहती इस को लेकर सरकार किसानों के हित में दवा की ब्यवस्था करनी चाहिए  है। खैर जो भी हो क्षेत्र के किसान आम के पेड़ों में मंजर देखकर काफी खुश हैं।

0 Response to "आम बगानों में मंजर देख किसान खुशी से फूले नहीं समा रहे "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4